आगरा की बेटी दिव्याना विज ने रचा इतिहास, एयर राइफल शूटिंग चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण

आगरा। ताज नगरी की होनहार बेटी दिव्याना विज ने अपनी सटीक निशानेबाज़ी से एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। रजत विज और हिना विज की सुपुत्री दिव्याना ने द्वितीय आरएबीएसएआई एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग चैम्पियनशिप में अंडर-18 कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Oct 15, 2025 - 19:13
 0
आगरा की बेटी दिव्याना विज ने रचा इतिहास, एयर राइफल शूटिंग चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण
द्वितीय आरएबीएसएआई एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित होतीं आगरा की बेटी दिव्याना विज।

-अंडर-18 वर्ग में 231 अंक और 5X स्कोर के साथ हासिल किया प्रथम स्थान

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 11 और 12 अक्टूबर को आगरा में आयोजित हुई, जिसका आयोजन आरएबीएसएआई ((रिमफायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता उस संस्था की देखरेख में हुई, जो विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त विश्व रिमफायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट फेडरेशन से संबद्ध है। । प्रतियोगिता का संचालन दिव्याना के माता-पिता रजत विज और हिना विज के निर्देशन में संपन्न हुआ।

231 अंक और 5X स्कोर से किया शानदार प्रदर्शन

दिव्याना ने अपनी धैर्य, एकाग्रता और सटीक निशानेबाज़ी से निर्णायकों को प्रभावित किया। उन्होंने 231 अंकों के साथ 5X स्कोर दर्ज करते हुए अन्य सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार का गौरव बढ़ा बल्कि आगरा शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर चमका।

माता-पिता के मार्गदर्शन और अनुशासन का परिणाम

अपनी सफलता पर उत्साहित दिव्याना विज ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता के मार्गदर्शन और सतत अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा, मेरा सपना है कि मैं आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का तिरंगा लहराऊं।

उनकी इस कामयाबी पर आयोजकों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

SP_Singh AURGURU Editor