ब्रज में अग्रमहाकुंभ से होगा अग्रवाल समाज का शक्ति प्रदर्शन: अग्रवाल सम्मेलन कार्यकारिणी ने ली शपथ
आगरा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के ब्रज प्रदेश शपथ ग्रहण समारोह एवं चिंतन बैठक का आयोजन रविवार को ग्रीन वैली, शास्त्रीपुरम में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और महाराजा अग्रसेन के जयकारों के साथ समूचा परिसर देशभक्ति और गर्व की भावना से गूंज उठा।
-ब्रज प्रदेश के 15 जिलों से 800 से अधिक प्रतिनिधियों की सहभागिता
-राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक जागरण पर हुआ गहन चिंतन
हर जिले में होगा अग्रमहाकुंभ, मांगेंगे राजनीतिक हक
बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्रज क्षेत्र के 15 जिलों (आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली आदि) में जल्द ही अग्रमहाकुंभ आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से समाज अपना राजनीतिक और सामाजिक अधिकार स्थापित करेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा, दस करोड़ की आबादी वाला अग्रवाल समाज उदारता के बावजूद राजनीति में नजरअंदाज होता रहा है। अब महाकुंभ जैसे आयोजनों से समाज अपनी ताकत दिखाएगा और हक मांगेगा।
अब फ्लोटिंग वोट बने समाज
राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज को अब किसी एक दल से नहीं जुड़ना चाहिए, बल्कि फ्लोटिंग वोट बनकर राजनीतिक सौदेबाज़ी की ताकत दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा, महाराजा अग्रसेन ने आदर्श समाजवाद दिया, जिसे अब अपनाने का समय आ गया है।
अग्रसेन धाम बनेगा राष्ट्रीय धरोहर स्थल
बैठक में बताया गया कि अग्रोहा धाम को सरकार राष्ट्रीय धरोहर और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है। हरियाणा सरकार पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन को शामिल कर चुकी है। रेलवे कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट नामकरण और प्रतिमा अनावरण जैसे कार्य इस दिशा में समाज की भूमिका को प्रमाणित करते हैं।
रात की शादियों पर रोक का सुझाव
समारोह में रात्रिकालीन फेरे की परंपरा को समाप्त कर दिन में विवाह करने की पुरज़ोर अपील की गई। गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि समाज को अपनी कुरीतियों से मुक्ति पानी होगी और खर्च को नियंत्रित कर नई दिशा दिखानी होगी।
बड़ी घोषणाएं: चांदी दान, भवन निर्माण व ट्रस्ट सदस्यता
कार्यक्रम में कई समाजसेवियों ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। अजय अग्रवाल ने महालक्ष्मी मंदिर हेतु 1 किलो चांदी देने की घोषणा की। शकुन बंसल ने कमरे का निर्माण कराने की बात कही। सुरेश चंद गर्ग रीतेश अग्रवाल, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल, प्रमोद सिंघल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विनय अग्रवाल (चैन वाले), चेयरमैन विनोद कुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे। श्री अग्रसेन फाऊंडेशन एवं अग्रोहा शक्ति पीठ स्थल के ट्रस्टी सुरेश चंद्र गर्ग तपन ग्रुप, प्रमोद सिंघल ग्रीन वैली, छोटेलाल बंसल ने ट्रस्टी की मेंबरशिप 11 लाख रुपए देने की घोषणा की l
14 जिलों के प्रतिनिधि, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
ब्रज क्षेत्र के जिलों के 800 से अधिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी और जिला पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी में पदाधिकारी हैं- किशन विहारी गर्ग, सुनील अग्रवाल, राजेश बंसल, शशिभानु गर्ग, राजकुमार गर्ग, सुधीर अग्रवाल, गणेश बंसल, अवनीश बंसल, दामोदर प्रसाद अग्रवाल, आदि।
समाज को नई दिशा देगा चिंतन
बैठक में समाज की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा पर विचार किया गया। चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने कहा कि अब वह समय नहीं कि अग्रवाल समाज हाशिये पर रहे। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और आरएसएस सरसंघचालक जैसे शीर्ष पदों पर समाज की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर मुख्य रूप से रामकिशन अग्रवाल, तरुण सेठ, उमेश अग्रवाल, मुकेश बंसल, योगेन्द्र कुमार, मुरारीलाल गोयल, संजय सिंघल, हेमलता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, सुधीर गर्ग चेयरमैन, दिनेश गोयल खेरागढ़, मुकेश बंसल,योगेंद्र गोयल,राकेश अग्रवाल,संजय अग्रवाल,तनुज गर्ग, नीरज अग्रवाल, , संदीप अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल,गणेश, रीनेश मित्तल आदि उपस्थित थे। Top of Form