आगरा पहुंचे सीएम योगी, खेरिया एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा पहुंच चुके हैं। वे जीआईसी ग्राउंड भी पहुंच गये हैं। खेरिया एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री की स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अगवानी और स्वागत किया। सीएम योगी जीआईसी ग्राउंड में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह में शामिल होने आए हैं। इस कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ भी कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं।
एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के स्वागत में जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों की लंबी कतार लगी रही। मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॊ. धर्मपाल सिंह, डॊ. जीएस धर्मेश, चौधरी बाबूलाल, रानी पक्षालिका सिंह, छोटे लाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाह और एमएलसी विजय शिवहरे शामिल रहे।
इसके अलावा लघु उद्योग निगम के चेयरमैन राकेश गर्ग, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप भाटी सहित अन्य नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री योगी ने सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से कुशलक्षेम जाना और कुछ समय के बाद वे जीआईसी ग्राउंड के लिए रवाना हो गये।