रोहता नहर के किनारे मिला शव, हत्या किए जाने की आशंका, मैकेनिक है मरने वाला

आगरा। ग्वालियर रोड पर रोहता नहर के किनारे एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Sep 5, 2024 - 11:45
 0
रोहता नहर के किनारे मिला शव, हत्या किए जाने की आशंका, मैकेनिक है मरने वाला

शव की पहचान कराई गई। उसके सिर पर चोट के निशान थे, जो कि हत्या किए जाने की गवाही दे रहे थे।
युवक की पहचान मलपुरा के इटोर निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र सिंह के रुप में हुई। उसके जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। वह इलेक्ट्रॉनिक सामानों को ठीक करता था। जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखकर लग रहा था कि किसी ईंट या पत्थर से उसके सिर पर वाहर किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने उसकी दुश्मनी के बारे में अभी तक नहीं बताया है। चूंकि परिजन अभी हाल बेहाल है, इसलिए पुलिस अभी खास जानकारी नहीं कर पाई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।