शुरुआती रुझानों में बिहार के मैदान में एनडीए का दबदबा,आरजेडी का ग्राफ तेजी से नीचे
पटना। अभी तक की मतगणना के रुझानों में 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' की उम्मीदों को बहुत बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। शुरुआत रुझानों में आरजेडी की सत्ता में आने का उम्मीद तो टूट ही रही है, पार्टी बीजेपी और जेडीयू से भी पिछड़ते हुए तीसरे नंबर की पार्टी बनती नजर आ रही है। जबकि, कई एग्जिट पोल ने एक बार फिर से आजेडी को सबसे बड़ी पार्टी बनने की भविष्यवाणी की थी। लेकिन, वोटों की जो गिनती चल रही है, उसमें एनडीए को न सिर्फ भारी बहुमत मिलने की संभावना नजर आ रही है, बल्कि राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदें पूरी तरह से धाराशाही होती लग रही है।
आरजेडी की उम्मीदों को तगड़ा झटका, भाजपा, जेडीयू के बाद तीसरे पर
पटना। अभी तक की मतगणना के रुझानों में 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' की उम्मीदों को बहुत बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। शुरुआत रुझानों में आरजेडी की सत्ता में आने का उम्मीद तो टूट ही रही है, पार्टी बीजेपी और जेडीयू से भी पिछड़ते हुए तीसरे नंबर की पार्टी बनती नजर आ रही है। जबकि, कई एग्जिट पोल ने एक बार फिर से आजेडी को सबसे बड़ी पार्टी बनने की भविष्यवाणी की थी। लेकिन, वोटों की जो गिनती चल रही है, उसमें एनडीए को न सिर्फ भारी बहुमत मिलने की संभावना नजर आ रही है, बल्कि राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदें पूरी तरह से धाराशाही होती लग रही है।
तीसरे नंबर पर खिसकर रही आरजेडी
सुबह 8 बजे से बिहार विधानसभा 2025 के लिए जो मतगणना चल रही है, उसमें आरजेडी लगातार पिछड़ती दिखी है। ट्रेंड को मानें तो सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी बन सकती है। वहीं दूसरे नंबर जेडीयू आती दिख रही है। जबकि, आरजेडी तीसरे नंबर पर जा रही है।
अगर सभी 243 सीटों का रुझान देखें तो बीजेपी 78 , जेडीयू 84 और एलजेपीआरवी 22, हम 4 आरएलएम 1 पर आगे चल रहे हैं, वहीं आरजेडी 39 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है। सबसे बड़ी बात है कि चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों में भी लगभग यही ट्रेंड है। इसमें लोक जनशक्ति पार्टी (एल) कांग्रेस से भी आगे होती दिख रही है। राजग 191 सीटों पर आगे है, वहीं महागठबंधन केवल 49 सीटों पर आगे है।