औरैया में कार पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सात लोग कार से जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पिता-पुत्र और मां के साथ ही नाती की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में घायल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Nov 22, 2024 - 14:15
 0
औरैया में कार पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत


दरअसल, पूरा मामला औरैया के सहायल थाना क्षेत्र के गंगा बाबा मंदिर के पास का है। आज रसूलाबाद से ग्वालियर शादी समारोह में शामिल होने के लिए ये लोग जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और खाई में पलट गई। इससे कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक समेत तीन लोग घायल है।


इस हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई घटना की सूचना होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी कृष्ण बिहारी कार से अपनी पत्नी मधु और बेटे नीरज, नीरज की पत्नी अर्चना और नीरज के बटे ऋषभ और ऋषि के साथ ग्वालियर एक शादी समारोह में जा रहे थे। यह घटना सुबह करीब 8 बजे हुई।

क्षेत्राधिकारी एम पी सिंह ने बताया कि सुबह तकरीबन 8 बजे लहरापुर कंचौसी मार्ग पर गंगा बाबा मंदिर के पास एक फोर्ड फिगो गाड़ी में सात लोग सवार थे जो रसूलाबाद के रहने वाले थे। एक शादी समारोह में ग्वालियर जा रहे थे। इस दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।