आस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर गौतम गंभीर से हो सकती है पूछताछ
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के हेड को जवाब-तलब किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का रिव्यू करने वाली है। हालांकि, इस मीटिंग में सिर्फ समीक्षा की जाएगी ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि कोचिंग स्टाफ को निकाला जाएगा। गौतम गंभीर की अगुवाई टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में काफी असफलता मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा था।
गौतम गंभीर को पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। गंभीर ने पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ की जगह ली थी, लेकिन उनकी कोचिंग में टीम इंडिया का ग्राफ लगातार नीचे गिरता हुआ दिख रहा है। यही कारण है कि उनके ऊपर अब सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए कुछ बड़ी बातें निकल कर सामने आ सकती है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह को लेकर भी सवाल उठे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज में बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा था। खास तौर से रोहित शर्मा के लिए तो यह दौरा बुरे सपने की तरह साबित हुआ। वे तीन टेस्ट मैच में सिर्फ 31 रन बनाए थे। यही कारण है कि सिडनी टेस्ट मैच से उन्हें बाहर भी कर दिया दया था। इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे थे कि अब उनका टेस्ट करियर खत्म हो गया है।
इसके अलावा विराट कोहली को भी टेस्ट टीम से बाहर किए जाने की बात ने जोर पकड़ ली। विराट कोहली टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 9 पारियों में सिर्फ 190 रन बना सके थे। हालांकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप नहीं किया गया था।