एसआईआर की ग्राउंड मॉनिटरिंग, चोट के बावजूद मैदान में उतरे कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में एसआइआर के लिए मंडल पदाधिकारीयों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और पार्षदों को जिम्मेदारी दी है।

Dec 10, 2025 - 17:16
 0
एसआईआर की ग्राउंड मॉनिटरिंग, चोट के बावजूद मैदान में उतरे कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय
दक्षिण विधानसभा के मंडल में पार्टी पदाधिकारी पार्षद और कार्यकर्ताओं के साथ एस आइआर को लेकर लोगों को जागरुक करते कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय।

एक भी मतदाता नहीं छूटना चाहिए, घर-घर दस्तक कार्यक्रम तेज़

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के  कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में एसआइआर  के लिए मंडल पदाधिकारीयों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और पार्षदों को जिम्मेदारी दी है। 

इसी क्रम में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के शिवाजी मंडल में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मंडल के पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएलए 2 के साथ मतदाता सूची को लेकर घर-घर दस्तक दी। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि आगामी चुनाव को देखते हुए विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान बेहद महत्वपूर्ण है।  पार्टी के सभी मंडल पदाधिकारी, पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता वोटर लिस्ट के हर एक पन्ने से घर-घर संपर्क करें और देखें किसका एसआइआर का फॉर्म नहीं आया है या अभी जमा नहीं हुआ है। उन्होंने पार्षदों से कहा पार्षद अपने सभी बिल्डिंग पर मॉनिटरिंग करें और निरीक्षण के लिए क्षेत्र में रहे प्रत्येक मंडल के पदाधिकारी अपनी बिल्डिंग के बीएलए 2 के संपर्क में रहे।

कैबिनेट मंत्री घरों में दस्तक दे कर रहे हैं मॉनिटरिंग

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पैर में चोट होने के बाद भी सुबह-शाम अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के घरों पर पहुंचकर एसआइआर को लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री की सक्रियता के बाद पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय पार्षद भी मतदाता सूची के हर पन्ने पर दर्ज मतदाताओं से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। 

एक भी मतदाता छूट गया यानी एसआइआर  चक्र टूट गया

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए विशेष प्लानिंग तैयार की है।  उनका कहना है कि जैसे देश से पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को भगाने के लिए विशेष रूप से हर बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाई गई थी, आज भारत पोलियो मुक्त है, इसी तरह से हमें विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के शत प्रतिशत काम के लिए पोलियो वाले सिद्धांत को अपनाते हुए एक भी मतदाता छूट गया, यानी एसआइआर का सुरक्षा चक्र टूट गया।