पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी,  डीपफेक से जुड़े कंटेंट पर घिरे

 पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति ने मार्क जुकरबर्ग ने माफी की मांग की थी, जिसके बाद अब उन्होंने माफी मांगी है।

Aug 5, 2026 - 19:38
 0
पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी,  डीपफेक से जुड़े कंटेंट पर घिरे

नई दिल्ली। मेटा और भारत सरकार के बीच चल रहा विवाद अब कम होता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने सरकार को माफीनामा भेजा है। इसमें कुछ तरह के गलत कंटेंट और प्लेटफॉर्म के कामकाज से संबंधित कमियों पर माफी मांगी है।

सरकार ने भी कंपनी को साफ तौर पर कहा था कि भारत के सभी नियमों का पालन करना जरूरी है। इस मामले में ही दोनों पक्षों के बीच बैठक भी हुई है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई । साथ ही अब माना जा रहा है कि बातचीत करके इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई ।

मेटा ने किन बातों पर मांगी माफी?

सूत्रों के मुताबिक, मेटा ने बच्चों से जुड़े गलत और आपत्तिजनक नकली वीडियो, कुछ कंटेंट के प्रचार और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई कमियों पर खेद जताया है। कंपनी का मानना है कि कुछ मामलों में सही तरीके से काम नहीं हो पाया है। इस वजह से ही सरकार को माफीनामा भेजा गया है।

सरकार का क्या है कहना?

सरकार ने मेटा से कहा है कि भारत के कानून का पूरी तरह से पालन करना जरूरी है। सरकार का यह भी मानना है कि कंपनी सिर्फ एक माध्यम नहीं है, क्योंकि वह यह तय करती है कि कौन सी पोस्ट ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। इस वजह से ही कंपनी की जिम्मेदारी भी तय होती है।

सरकार ने सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल और आपत्तिजनक सामग्री पर भी अपनी चिंता जाहिर की है। बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा? सरकार ने मेटा के अधिकारियों को बुलाकर कई मामलों पर बातचीत की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट हटने का मामला भी शामिल था। साथ ही बच्चों से जुड़े गलत कंटेंट, नियमों का पालन और प्लेटफॉर्म की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। मेटा ने कहा कि उसके अपने सख्त नियम हैं और वह जानबूझकर किसी गलत काम को बढ़ावा नहीं देता है।