हरियाणा के लाखों भाजपाइयों से 26 को ऑडियो ब्रिज तकनीक से संवाद करेंगे मोदी

रोहतक। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिए लगातार कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो ऐप की ऑडियो ब्रिज तकनीक के माध्यम से हरियाणा के लाखों कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनमें जोश का संचार करेंगे।

Sep 22, 2024 - 17:45
Sep 22, 2024 - 22:05
 0
हरियाणा के लाखों भाजपाइयों से 26 को ऑडियो ब्रिज तकनीक से संवाद करेंगे मोदी

इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब भी देंगे और उनके सुझावों को भी सुनेंगे।हालांकि इससे एक दिन पहले 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोहना में जन-आशीर्वाद रैली कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।  

कार्यक्रम के बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के 4 हजार से अधिक शक्ति केंद्रों पर भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी सीधा जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 26 सितंबर को दोपहर 12ः30 बजे नमो ऐप के माध्यम से हरियाणा के प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित किया जाएगा।

SP_Singh AURGURU Editor