नगर निगम ने सफाई मित्रों को बाँटे गरम कपड़े 

आगरा। किसी भी शहर को साफ सुथरा रखने में सफाई मित्रों का बहुत बड़ा योगदान होता है। सफाई मित्रों की जरा सी चूक से शहर की सुंदरता पर बट्टा लगा जाता है। अतः सभी सफाई मित्र अपने दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें। 

Oct 18, 2024 - 22:41
 0
नगर निगम ने सफाई मित्रों को बाँटे गरम कपड़े 
निगम सदन सभागार में सफाई मित्रों को शीतकालीन वर्दी का वितरण किया गया।

अपर नगर आयुक्त द्वितीय सत्येन्द्र कुमार तिवारी नगर निगम सदन में आयोजित सफाई मित्रों को शीतकालीन वर्दी वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार निगम उनके हितों का ख्याल रखता है, उसी प्रकार से वे भी निगम के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सजग रहें। कार्यक्रम के दौरान पैंसठ सफाई मित्रों को गरम सूट,  सलवार का कपड़ा और दुपट्टे के अलावा कार्डिगन भेंट किया गया। 

जेडएसओ राजीव बालियान ने बताया जो स्थाई सफाई मित्र कार्यकम में नहीं पहुच पाये, उन्हें गर्म वर्दी का कपड़ा उनके जोन में भिजवा दिया जाएगा।  

कार्यक्रम के दौरान उ0प्र0 सफाई कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विनोद इलाहाबादी, कर्मचारी नेता हरी बाबू मोहन गुलजार आदि उपस्थित रहे।

चित्र परिचय----नगर निगम सदन सभागार में सफाई मित्रों को शीतकालीन वर्दी का वितरण किया गया।

SP_Singh AURGURU Editor