महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प, क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

आगरा के राजपुर चुंगी स्थित कृष्ण वाटिका में क्षत्रिय महासभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। संरक्षक मंडल ने पदाधिकारियों को समाज सेवा, संगठन की मजबूती और महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Jun 12, 2026 - 23:54
 0
महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प, क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
राजपुर चुंगी स्थित कृष्ण वाटिका में शपथ ग्रहण करते क्षत्रिय महासभा, राजपुर चुंगी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

आगरा। क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी के संरक्षक मंडल द्वारा शुक्रवार शाम राजपुर चुंगी स्थित कृष्ण वाटिका में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही। महाराणा प्रताप के जयघोष और सामाजिक एकता के संदेशों के बीच नई कार्यकारिणी ने अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संरक्षक मंडल के सदस्य धनवीर सिंह तोमर, पप्पू राघव, जितेंद्र सिकरवार, हरीशंकर जसावत, युवराज परिहार, अशोक भदौरिया और ललित रघुवंशी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान कृष्ण वाटिका परिसर महाराणा प्रताप के जयकारों से गूंज उठा।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष लाल सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह जादौन, महामंत्री गजेंद्र सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष रंजीत जादौन एवं श्याम परिहार, शाखा प्रभारी दिनेश भाटी तथा युवा अध्यक्ष अमित जसावत सहित सभी पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

नवनियुक्त अध्यक्ष लाल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य क्षत्रिय समाज को एकजुट करना, युवाओं को समाज के प्रति जागरूक बनाना तथा प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहन देकर उन्हें आगे बढ़ाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।

समारोह का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, शैलू जादौन, सहकारिता बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी, डॉ. राम लखन सिंह राठौर, डॉ. आर.के. सिंह राघव, जिला अध्यक्ष हितेंद्र प्रताप सिंह, संतोष सिकरवार और दिनेश प्रताप सिंह पीली कोठी द्वारा भगवान श्रीराम एवं महाराणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर लाल सिंह राघव, मनोज परिहार, डॉ. राकेश सिकरवार, वीरेंद्र सिंह, थान सिंह, विक्रम सिंह, राजेश तोमर, मनोज जसावत, शैलेंद्र, मकरध्वज धाकरे, एडवोकेट मनीष, हेमंत सिंह, खजान सिंह धाकरे, महिला अध्यक्ष उषा चौहान, पार्षद प्रवीणा राजावत और पूनम राघव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता संरक्षक धनवीर सिंह तोमर ने की, जबकि मंच संचालन जीपी ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।