श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान, सेवा सदन और अंतिम संस्कार सेवाओं में सुधार पहली प्राथमिकता

आगरा। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की 2026-2029 के लिए चुनी गई नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने गुरुवार को शपथ लेकर कार्यभार संभाल लिया। खालसा गली, रावतपाड़ा स्थित कमेटी के मुख्य कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चुनाव अधिकारी माधव अग्रवाल ने पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को संस्था के विधान के पालन तथा अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल जिंदल ने एमजी रोड स्थित बजाजा सेवा सदन में चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने और अंतिम संस्कार की सेवाओं को अधिक सुविधायुक्त व व्यवस्थित बनाना अपनी प्राथमिकता बताया।

Sep 10, 2026 - 20:37
 0
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान, सेवा सदन और अंतिम संस्कार सेवाओं में सुधार पहली प्राथमिकता
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी शपथ ग्रहण के दौरान पूर्व पदाधिकारियों के साथ।

अनिल जिंदल ने अध्यक्ष, विष्णु गर्ग ने उपाध्यक्ष, राजकुमार जैन ने महामंत्री, ताराचंद गोयल ने कोषाध्यक्ष तथा प्रशान्त गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा 23 कार्यकारिणी सदस्यों ने भी पद की गरिमा बनाए रखने और संस्था हित में निष्ठापूर्वक दायित्व निभाने का संकल्प लिया।

शपथ लेने वाले कार्यकारिणी सदस्यों में संजीव कुमार गुप्ता, मनोज शर्मा, राजेन्द्र कुमार जैन, संजय गुप्ता, राकेश कुमार अग्रवाल, कपिल गर्ग, शिव कुमार गुप्ता, आशीष अग्रवाल, अनुज राठी, अमिताभ गुप्ता, प्रमोद कुमार, नीतेश कुमार, विपिन जिंदल, राममोहन अग्रवाल, चन्द्रमोहन बंसल, मुकेश अग्रवाल, आदित्य गोयल, अमित गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, शैलेष जैन, संजय बंसल, प्रतीक जैन और संजय मित्तल शामिल रहे।

कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी के सहयोगी अशोक गुप्ता और अनिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेश गोयल, ओम टंडन, सुनील विकल, निवर्तमान महासचिव राजीव अग्रवाल सहित निवर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल जिंदल ने कहा कि एमजी रोड स्थित बजाजा सेवा सदन में चल रहे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाएगा। साथ ही अंतिम संस्कार से जुड़ी सेवाओं को अधिक सुविधायुक्त और व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

SP_Singh AURGURU Editor