कड़ाके की ठंड से सिहर रहा यूपी, एक जनवरी को बारिश संभव, शीत दिवस का अलर्ट जारी
यूपी में ठंड का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी प्रदेश में कोहरा और शीत दिवस का अलर्ट जारी है। करीब 25 जिलों में शीत दिवस की संभावना है। एक जनवरी को बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
आगरा, लखनऊ। आगरा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरा का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में भी ठंड बरकरार रहने वाली है। इस समय दिन-रात दोनों समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इतना ही नहीं, एक जनवरी को प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद में भी मध्यम बारिश संभव है। वैसे आज (30 दिसंबर को) प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कहीं-कहीं पर शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की माने तो आज (मंगलवार को) हाथरस, एटा कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा, कुशीनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच में शीत दिवस की संभावना जताई गई है।
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और गोंडा में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में भी घना कोहरा छाने की संभावना है।
साथ ही लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है। 31 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर घना से अत्यंत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कहीं-कहीं पर शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है। 1 जनवरी को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है।