आपके सितारेः रविवार, 18 मई 2025 का राशिफल
18 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 19 मई, 2025 का पंचांग भी।

मेष :-
कार्य में सफलता के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। बनता हुआ काम भी प्रभावित हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगिता में भाग ले रहे छात्र बेहतर प्रदर्शन करेंगे। दोस्तों संग समय मौज-मस्ती में बीतेगा। विरोधियों से सतर्क रहना होगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ | भाग्यशाली अंक – 1
वृषभ :-
विरोधियों के साथ ही करीबी लोगों से भी सावधानी बरतनी होगी। कोई कटु बात कहने से बचें। प्रेमी के साथ बहस की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक संपत्ति विवाद को संवाद से सुलझाने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ संभव है, लेकिन अनचाहे खर्च भी सामने आएंगे।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन :-
अचानक कुछ कार्यभार बढ़ने से परेशानी हो सकती है। बच्चों की शिक्षा और जरूरतों पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा। किसी मेहमान का आगमन संभव है। रुका हुआ धन निकालने में अड़चन आ सकती है। स्वाद के मोह में स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 6
कर्क :-
बचत में कठिनाई आ सकती है और स्वास्थ्य पर धन व्यय होने की आशंका रहेगी। छवि को ध्यान में रखकर व्यवहार करना उचित रहेगा, वरना आरोप झेलने पड़ सकते हैं। विरोधियों से सावधानी अपेक्षित है। यात्रा की योजना बन सकती है। दूर के संबंधियों से शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – मटमेला | भाग्यशाली अंक – 9
सिंह :-
कमाई में वृद्धि से प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी परिचित के सहयोग से कोई कार्य पूर्ण हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने व घूमने का अवसर मिलेगा। शिक्षा व परीक्षा में सफलता के योग हैं। वरिष्ठों से बातचीत में संयम आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :-
नए संपर्कों से लाभ की संभावना है। प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यों को लेकर लोग आपकी राय को महत्व देंगे। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। विरोधियों की साजिशें विफल होंगी। पसंदीदा भोजन से मन प्रसन्न रहेगा। लेन-देन में सतर्कता रखें।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 6
तुला :-
लंबे समय से अटका काम पूर्ण होने की संभावना है। घर-परिवार में आनंददायक घटनाएं घट सकती हैं। बच्चों की ओर से हर्ष का अनुभव होगा। कारोबार में आर्थिक लाभ संभव है। वरिष्ठों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी भी बन सकती है।
भाग्यशाली रंग – जरिम | भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक :-
मित्रों संग पार्टी व मौज-मस्ती का वातावरण रहेगा। घर पर मित्रों व मेहमानों का आगमन संभव है। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। लाभ में वृद्धि के संकेत हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 9
धनु :-
परिवार में किसी उत्सव या शुभ कार्य की योजना बन सकती है। संतान से संबंधित शुभ समाचार संभव है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजनाओं हेतु यात्रा करनी पड़ सकती है। संध्या समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 3
मकर :-
दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कार्यभार अधिक रहने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण से संतोष मिलेगा। माता का स्नेह प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में मतभेद की स्थिति बन सकती है। परिश्रम पर विश्वास रखें, भाग्य का साथ सीमित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमेला | भाग्यशाली अंक – 8
कुंभ :-
धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में संतुलन और मर्यादा बनी रहेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार संग समय आनंददायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – नीला | भाग्यशाली अंक – 7
मीन :-
क्रोध पर नियंत्रण और संयम का व्यवहार लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। उपहार प्राप्त हो सकता है। कारोबार और साझेदारी में लाभ के योग हैं। लेन-देन में सतर्कता बरतें। शिक्षा व सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी।
भाग्यशाली रंग – धानी | भाग्यशाली अंक – 9
-दैवज्ञ पं. बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
सोमवार, 19 मई 2025 का पंचांग
वार : सोमवार।
विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1947
माह/पक्ष : ज्येष्ठ मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि : षष्ठी प्रातः 06:11 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी तिथि।
चंद्र राशि : मकर राशि।
चंद्र नक्षत्र : श्रवण नक्षत्र शाम 07:29 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा
योग : शुक्ल प्रातः 05:53 बजे तक, तत्पश्चात ब्रह्म योग।
अभिजीत मुहूर्त : पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त : कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त : सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।
सूर्योदय : प्रातः 05:30 बजे।
सूर्यास्त : सायं 07:00 बजे।
राहुकाल : प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज-त्योहार : कोई नहीं है।
विशेष दिवस : कोई नहीं है।
भद्रा : प्रातः 06:11 बजे से सायं 06:05 बजे तक।
पंचक : कोई नहीं है।
मूल : कोई नहीं है।
दिशाशूल : पूर्व दिशा।