आपके सितारेः बुधवार, 14 मई 2025 का राशिफल

14 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 15 मई, 2025 का पंचांग भी।

May 13, 2025 - 22:35
May 13, 2025 - 22:36
 0
आपके सितारेः बुधवार, 14 मई 2025 का राशिफल

मेष:
कार्यस्थल पर अनुशासन से लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, लेकिन उसे बेवजह के कार्यों में खर्च करने से बचना होगा। कारोबार के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। किसी से अचानक गिफ्ट मिल सकता है। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मानसिक तनाव दूर होगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5

वृषभ:
सेहत संबंधी परेशानी में आराम मिलेगा। नकारात्मकता दूर होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार का साथ मिलेगा। करीबी मित्रों की मदद से कार्य पूरे होंगे। वाणी में मधुरता रखने से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नया काम शुरू करने के लिए जीवनसाथी के नाम पर शुभ फल मिलेंगे। घरेलू वातावरण में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में बदलाव संभव।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन:
काम का दबाव बना रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी। कारोबार से जुड़ी यात्रा संभव है, यात्रा सफल रहेगी परंतु सेहत का ध्यान रखना होगा। अप्रत्याशित सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी से प्रेमपूर्ण व्यवहार सुखद अनुभव देगा।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 4

कर्क:
आर्थिक प्रगति के संकेत हैं। मित्र या परिचित से सहयोग मिलेगा। आवश्यक कार्य पूरे होंगे। केवल भाग्य पर निर्भर न रहें, मेहनत आवश्यक है। सोच-समझकर खर्च करें अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा जो भावनात्मक रूप से सहारा देगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1

सिंह:
बैंकिंग से जुड़ा कार्य सफल रहेगा। कार्यक्षेत्र में रुका काम पूरा होगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकारी कामों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। साझेदारी में लाभ होगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव। बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 9

कन्या:
धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहेगी। करियर व अध्ययन को लेकर सजगता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए शुभ दिन। प्रेमी से मन की बात सुनने को मिल सकती है। कीमती समय व्यर्थ न गंवाएं। अवसर का लाभ लेना आवश्यक है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 9

तुला:
सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। संतुलित आहार रखें। कार्यक्षेत्र में वाक्पटुता लाभ देगी। वाणी से लोग प्रभावित होंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। घूमने का प्लान बन सकता है। परिवार से प्रेम और सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 4

वृश्चिक:
पारिवारिक माहौल आनंददायक रहेगा। मित्रों व संबंधियों से सहयोग मिलेगा। कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। डिनर या मूवी के लिए बाहर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पार्टी आदि में समय बीतेगा। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा। व्यवहार में संतुलन से लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5

धनु:
कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रुका धन प्राप्त होने की संभावना। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात प्रेरणा देगी। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। विवादों से दूरी बनाए रखें। व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें। प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है, समय देना आवश्यक।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 6

मकर:
धोखाधड़ी से सतर्क रहना आवश्यक है। कार्य पूरे करने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। पुराना मित्र मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में सरप्राइज मिल सकता है। संतान से शुभ समाचार संभव।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3

कुंभ:
पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता आवश्यक है। मेहनत का उचित फल मिलेगा। विरोधी भी प्रभावहीन रहेंगे। बॉस से मतभेद समाप्त हो सकते हैं। धैर्य लाभदायक रहेगा। किसी के बहकावे में न आएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: कत्थई, भाग्यशाली अंक: 1

मीन:
किस्मत का साथ मिलेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। विदेश से लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए प्रगति के संकेत। दीर्घकालिक निवेश की योजना बनेगी। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। लव लाइफ में सामंजस्य और प्रेम रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता संभव।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

 

-15 मई 2025 का पंचांग-

वार: गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास – कृष्ण पक्ष
तिथि: तृतीया कल तड़के 04:02 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: अपराह्न 02:07 बजे तक वृश्चिक, तत्पश्चात धनु राशि में प्रवेश।
चंद्र नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र अपराह्न 02:07 बजे तक, तत्पश्चात मूल नक्षत्र रहेगा।
योग: शिव प्रातः 07:02 बजे तक, तत्पश्चात सिद्ध योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदय: प्रातः 05:32 बजे।
सूर्यास्त: सायं 06:58 बजे।
राहुकाल: अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: वृषभ संक्रांति।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्रा: अपराह्न 03:18 बजे से तड़के 04:02 बजे तक।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कल पूर्वाह्न 11:47 बजे से चल रहे हैं।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

नोट: गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा से यथासंभव परहेज़ करें। आवश्यक हो तो अदरक अथवा गुड़ खाकर यात्रा प्रारंभ करें।

SP_Singh AURGURU Editor