आपके सितारेः शुक्रवार 24 जुलाई 2026 का राशिफल और शनिवार, 25 जुलाई 2026 का पंचांग

24 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।

Jul 23, 2026 - 22:27
 0
आपके सितारेः शुक्रवार 24 जुलाई 2026 का राशिफल और शनिवार, 25 जुलाई 2026 का पंचांग

मेष :- समय दबावपूर्ण परिस्थितियों का सूचक है। सेहत से समझौता न करें। कार्य व्यापार के प्रति अतिरिक्त सजगता बनाए रखें। सभी से बनाकर चलें। परिजनों का साथ, समर्थन और उत्साह बढ़ेगा। वाणी व्यवहार में सहज संतुलन बढ़ाएं। सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी संकेतों पर अतिरिक्त ध्यान दें। अपनों की सीख सलाह को नजरअंदाज न करें।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- धैर्य और अनुशासन से व्यवस्था पर नियंत्रण बनाए रखें। महत्वपूर्ण प्रयास संवरेंगे। परस्पर सहयोग का भाव रहेगा। नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा। योजनाओं को पूरा करेंगे। भूमि भवन के मामले हल होंगे। साझीदारी के प्रयास बनाए रखेंगे। स्थायित्व पर जोर रहेगा। आर्थिक पक्ष को बल मिलेगा। विभिन्न कार्यों में गति रखेंगे। साख सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में प्रभावी रहेंगे। लाभ अपेक्षा से बेहतर बने रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन :- मेहनत के बल पर सफलता प्रतिशत ऊंचा रहेगा। लेनदेन में तेजी बनाए रख सकते हैं। साहस और आत्मविश्वास से परिणाम पक्ष में रहेंगे। अवसरों का लाभ उठाएंगे। कामकाज में रुटीन स्थिति रहेगी। लेनदेन में सजग रहेंगे। बजट के अनुसार चलेंगे। कला कौशल से जगह बनाएंगे। धूर्त लोगों से दूरी रखें। पेपरवर्क में सजग रहें। आत्मविश्वास बनाए रखें। सहज गति से आगे बढ़ते रहें। उधार के लेनदेन से बचें। दाम्पत्य जीवन सुमधुर रहेगा।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- प्रेम संबंधों में सहजता बनाए रखेंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। हितलाभ में वृद्धि होगी। सबका सहयोग समर्थन पाएंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। सीखने-सिखाने पर जोर देंगे। बौद्धिक पक्ष बेहतर बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से करेंगे। पेशेवरता बनाए रखेंगे। भावनात्मक बातों में सहजता बनाए रखेंगे। मित्रों के साथ सुखकर समय बिताएंगे। कार्ययोजनाओं को उत्साह से पूरा करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- अन्य के प्रति पूर्वाग्रह न रखें। परिस्थितियों के अनुरूप व्यवहार बनाए रखें। घर वालों से नजदीकी बनाए रखें। आपसी विश्वास पर जोर दें। व्यक्तिगत स्तर पर प्रभावपूर्ण प्रदर्शन रहेगा। व्यवस्था को मजबूत बनाए रखेंगे। घर से करीबी बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख सौख्य पर ध्यान देंगे। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस होगा। सभी के प्रति सम्मान का भाव रखेंगे। तर्क-वितर्क और बहस से बचें। बड़ी सोच बनाए रखें। सभी को साथ लेकर चलें। नौकरी व्यवसाय में मजबूती आएगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 1

कन्या :- व्यावसायिक पक्ष संतुलित रहेगा। कामकाजी प्रबंधन उम्मीद के अनुरूप रहेगा। साहस और आत्मविश्वास से परिणाम पक्ष में बनाए रखेंगे। अवसरों का लाभ उठाएंगे। सामाजिक मामले अपेक्षा से बेहतर रहेंगे। करीबियों का समर्थन मिलेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सहकारिता पर जोर रहेगा। वाणिज्यिक विषयों में पहल और पराक्रम बनाए रखेंगे। भाई बंधुओं से स्नेह विश्वास बढ़ाएंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- सुनहरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- परिवार में अपनों के साथ उमंग और उत्साह से जीवन जिएंगे। आदर और स्नेह भाव बनाए रखेंगे। प्रेम संबंधों को बल मिलेगा। रहन-सहन प्रभावपूर्ण रहेगा। वचन बनाए रखेंगे। भ्रम और बहकावे में न आएं। व्यवस्था पर जोर दें। सभी से सामंजस्य रखेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। सक्रियता से आगे बढ़ेंगे। सीमित जोखिम उठाएंगे। सभी का साथ और समर्थन पाएंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। आपसी मतभेदों में कमी आएगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक :- नवीन योजनाएं संवरेंगी। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। करीबियों के साथ समय बिताएंगे। व्यापार को बेहतर बनाएंगे। तेजी की कोशिश होगी। रचनात्मकता को बढ़ावा देंगे। सृजनात्मक कार्य संवारेंगे। विविध प्रयासों में तेजी आएगी। प्रशासनिक पक्ष मजबूत रहेगा। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। साझीदारी में सफलता पाएंगे। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। सृजन कार्यों में रुचि बनी रहेगी। संवेदनशीलता पर जोर बनाए रखेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- विदेश से जुड़े मामले बल पाएंगे। सहज गति से आगे बढ़ेंगे। कार्य व्यापार पर नियंत्रण रहेगा। लेनदेन में सावधानी बनाए रखेंगे। नीति नियम और निरंतरता बढ़ाएंगे। दान धर्म में रुचि रहेगी। वित्तीय परिस्थिति मिलीजुली रहेगी। रिश्तों में सुधार के प्रयास बनाए रखेंगे। विभिन्न कार्यों में अनुशासन पर जोर दें। घर में सामंजस्य रहेगा। उधार से बचेंगे। बजट बनाकर आगे बढ़ें। खर्च पर अंकुश बनाए रखें। कोर्ट कचहरी के कार्य गति ले सकते हैं। घर परिवार में अनुशासन रहेगा।

भाग्यशाली रंग- केसरी | भाग्यशाली अंक- 11

मकर :- आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। पद प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। साख सम्मान बनाए रखेंगे। सबका साथ बनाए रखेंगे। तेजी लाने की कोशिश होगी। व्यापार प्रभावी बना रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में प्रभावी रहेंगे। शिक्षा प्रशिक्षण में अच्छा करेंगे। करियर विस्तार की योजनाएं गति लेंगी। सूझबूझ से काम लेंगे। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। विस्तार की सोच रखेंगे। वातावरण इच्छित बना रहेगा। प्रतिभा प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे। वैवाहिक जीवन में मतभेद सुलझेंगे।

भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- करियर कारोबार में सकारात्मकता बढ़ेगी। वाणिज्यिक लाभ बढ़ेगा। व्यवसाय अपेक्षा से अच्छा रहेगा। हितलाभ बढ़त पर बनाए रखेंगे। भवन वाहन के प्रयास फलेंगे। सुविधा संसाधन बढ़ेंगे। प्रबंधकीय गतिविधियों में प्रभावी रहेंगे। योग्यजनों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। विविध कामकाजी गतिविधियों में विश्वास बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में उत्साह दिखाएंगे। विविध मामले संवार पाएंगे। बड़ी जिम्मेदारी उठाएंगे।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 8

मीन :- भाग्योदयकारी समय बना हुआ है। विभिन्न मामलों में सक्रियता दिखाएंगे। संचार तंत्र मजबूत होगा। मनोरंजन में रुचि रहेगी। विनम्रता से काम लेंगे। महत्वपूर्ण विषय गति लेंगे। अनुकूलन बना रहेगा। कला कौशल से लक्ष्य साधेंगे। योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे। आस्था और विश्वास बल पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की स्थिति रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता और आपसी समझ बढ़ेगी। अनुभव का लाभ उठाएंगे। साहस पराक्रम बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 3

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-25 जुलाई 2026 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माहः आषाढ़।

पक्षः शुक्ल।

तिथिः एकादशी प्रातः 11:34 बजे तक उपरांत द्वादशी रहेगी।

चंद्र राशिः दिनरात वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः ज्येष्ठा नक्षत्र कल प्रातः 07:34 बजे तक उपरांत मूल रहेगा।

योगः ब्रह्म रात्रि 09:09 बजे तक उपरांत इंद्र योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 बजे से 12:52 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:40 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:10 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहारः गौरी व्रत प्रारंभ, देवशयनी एकादशी, वासुदेव द्वादशी, गण्डमूल।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः प्रातः 04:36 बजे से प्रारंभ।

भद्राः प्रातः 11:34 बजे तक।

दिशाशूलः पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor