आपके सितारेः रविवार 26 जुलाई 2026 का राशिफल और सोमवार, 27 जुलाई 2026 का पंचांग

26 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।

Jul 25, 2026 - 22:36
 0
आपके सितारेः रविवार 26 जुलाई 2026 का राशिफल और सोमवार, 27 जुलाई 2026 का पंचांग

मेष :- मेष राशि के जातकों की मानसिक चिंताएं पूरी तरह दूर होंगी और परिवार से जुड़े कार्य आसानी से बनेंगे। हालांकि, किसी भी बात को लेकर लोगों से मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी। अपने शत्रुओं से बेहद सतर्क रहें और कोई भी फैसला जल्दबाजी में करने से बचें। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्कता बनाए रखें।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- वृष राशि के जातकों को अपने बेफिजूल खर्चों को कंट्रोल करने की जरूरत है। बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें और हर कार्य योजना बनाकर ही करें। अपने पुराने रिश्तों को सहेजकर रखना होगा। सेहत का विशेष ख्याल रखें और व्यापार में किसी भी तरह की हानि या नुकसान से बचने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- मिथुन राशि के जातकों की मेहनत का पूरा और सकारात्मक फल मिलेगा। काफी समय से अटके और रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे, जिससे रिश्तों में सुधार आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें। व्यापार में धन लाभ का सुंदर योग बन रहा है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- कर्क राशि के जातकों के आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और मन की पुरानी चिंताएं समाप्त होंगी। कार्यस्थल पर सभी काम पूरी सावधानी से निपटाएं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। फिलहाल किसी भी तरह के बड़े आर्थिक निवेश से बचें। व्यापार के मामले में किसी को उधार पैसे देने या लेने से बचें।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- सिंह राशि के जातक आज अपने कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अपने ऊपर आलस्य को हावी ना होने दें और दूसरों से फालतू की बातों में उलझने से बचें। अपनी वाणी का प्रयोग बहुत सोच-समझकर करें। मित्र मुश्किल समय में पूरी मदद करेंगे। व्यापार में कोई भी कदम बहुत सावधानी से उठाने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- कन्या राशि के जातकों को कोई बहुत अच्छी खबर मिल सकती है। समाज में नए और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। मेहनत करने पर साधारण लाभ की प्राप्ति होगी। कहीं दूर यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। कामकाज में थोड़ी चुनौतियां आ सकती हैं। व्यापारिक मामलों में दिन खूब मेहनत करने का है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- तुला राशि के जातकों के लिए अचानक धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं। परिवार से जुड़ी तमाम तरह की परेशानियां दूर होंगी, लेकिन हर काम बहुत सावधानी से करें। रोजाना के खर्चों पर कंट्रोल बनाए रखें। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। व्यापार में फिलहाल नया निवेश करने से बचें और गुस्से पर काबू रखें।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातकों को हर काम बेहद सतर्कता से करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है, जिससे मन चिंतित रहेगा। नेतृत्व क्षमता और निखरेगी। बहुत दिनों से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। हालांकि, व्यापार में नुकसान होने की आशंका है, इसलिए अहंकार से दूर रहें।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- धनु राशि के जातकों को करियर पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित काम आसानी से बनेंगे। हर फैसला धैर्य और ठंडे दिमाग से लें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में चल रहे आपसी मतभेद सुलझ जाएंगे। व्यापारिक मामलों में खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- मकर राशि के जातकों को कोई बहुत शुभ समाचार मिल सकता है। धन आगमन के नए रास्ते खुलते हुए नजर आ रहे हैं। मेहनत बढ़ाने का सही समय है। समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रिय मित्रों से सुखद मुलाकात होगी। व्यापार के क्षेत्र में स्थिति पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और मजबूत बनेगी।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ :- कुंभ राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में बड़ा फायदा हासिल होगा। भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलने से कामकाज में बड़ी सफलता हासिल होगी। प्रॉपर्टी में निवेश बहुत सोच-समझकर और सावधानी से करें। फिलहाल किसी भी तरह की लंबी दूरी की यात्रा से बचें। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के बेहतरीन योग बन रहे हैं।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- मीन राशि के जातकों को बातचीत और वाणी के प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए। प्रॉपर्टी से संबंधित रुका हुआ काम बन जाएगा। मन में नकारात्मक विचारों को स्थान ना दें। व्यर्थ में लोगों से उलझने की बजाय पूरा ध्यान काम पर लगाएं। व्यापार में लाभ मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं, इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-27 जुलाई 2026 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह – आषाढ़।

पक्ष – शुक्ल।

तिथि: त्रयोदशी शाम 04:14 बजे तक उपरांत चतुर्दशी रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र प्रात: 10:28 बजे तक उपरांत पूर्वाषाढा रहेगा।

योगः वैधृति रात्रि 10:55 बजे तक उपरांत विषकुम्भ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:58 बजे से 12:52 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:41 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:09 बजे।

राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज त्योहार: जयपार्वती व्रत प्रारम्भ, गण्डमूल।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: प्रात: 10:28 बजे समाप्त।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor