आपके सितारेः मंगलवार, 29 जुलाई 2025 का राशिफल
29 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 30 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और उच्च अधिकारियों से सराहना भी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। पुराने कागजात या बैंक संबंधी दस्तावेजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। व्यस्तता दिनभर बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग - हल्का लाल भाग्यशाली अंक - 8
वृषभ :- व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है और कोई रुका हुआ सौदा पूरा हो सकता है। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा और जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। दोपहर के बाद मनचाही खबर मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा। कोई पुराना निवेश लाभ दे सकता है। जीवन के प्रति दृष्टिकोण अधिक सकारात्मक बनेगा।
भाग्यशाली रंग - बैगनी भाग्यशाली अंक - 5
मिथुन :- नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता दूर हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। दिन के दूसरे भाग में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। रुझान आध्यात्म की ओर हो सकता है। किसी नई जिम्मेदारी को संभालने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग - सिलेटी भाग्यशाली अंक - 1
कर्क :- प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पैसों को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। खरीदारी के लिए दिन शुभ है। पुराने मित्रों से बातचीत करने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुझावों को परिवार में महत्व मिलेगा। घर की साज-सज्जा या मरम्मत पर ध्यान जा सकता है।
भाग्यशाली रंग - भूरा भाग्यशाली अंक - 2
सिंह :- दिनभर व्यस्तता रहेगी लेकिन मनचाहा परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ हल्की बहस हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर सब सामान्य रहेगा। नए विचारों को अमल में लाने का प्रयास करें। परिवार में बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आगे बढ़ सकता है। व्यक्तिगत छवि बेहतर बनाने पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग - लाल भाग्यशाली अंक - 5
कन्या :- कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और मन को राहत मिलेगी। काम में मन लगेगा और तारीफ भी मिल सकती है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। खानपान में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। दोपहर बाद किसी पुराने परिचित से भेंट हो सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
भाग्यशाली रंग - हल्का हरा भाग्यशाली अंक - 3
तुला :- धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, कहीं धन अटक सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शाम के समय किसी पुराने परिचित से फोन पर बातचीत हो सकती है। छोटी यात्रा से भी लाभ हो सकता है। भावनाओं में बहने से बचें।
भाग्यशाली रंग - क्रीम कलर भाग्यशाली अंक - 7
वृश्चिक :- ऑफिस में वरिष्ठों से सराहना मिलने की संभावना है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई पुराना झगड़ा सुलझ सकता है। समझदारी लोगों को प्रभावित करेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। संतान पक्ष से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग - बादामी भाग्यशाली अंक - 6
धनु :- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता मिल सकती है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकती है। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। दोपहर के बाद का समय यात्रा के लिए अनुकूल रहेगा। पुराने अनुभवों का उपयोग करके निर्णय लें। अध्यात्मिक रुचि में वृद्धि हो सकती है।
भाग्यशाली रंग - हल्का पीला भाग्यशाली अंक - 7
मकर :- आत्मनिरीक्षण और शांत रहने के लिए समय अनुकूल है। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार मदद मांग सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें, किसी को उधार न दें। अपनों की सलाह को नजरअंदाज न करें। संतान से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नए संपर्क भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग - धूमल भाग्यशाली अंक - 10
कुम्भ :- किसी पुराने अधूरे कार्य को पूरा करने का सही समय है। सामाजिक क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन संभव है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। शाम को प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताना भावनात्मक रूप से मजबूत करेगा। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग - कत्थई भाग्यशाली अंक - 18
मीन :- कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा और मेहनत का फल भी मिलेगा। नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले योजना स्पष्ट रखें। वाणी से लोग प्रभावित होंगे। बच्चों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। मन में कोई नई योजना जन्म ले सकती है। घर के किसी कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
भाग्यशाली रंग - नारंगी भाग्यशाली अंक - 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Bottom of Form
Bottom of Form
-30 जुलाई 2025 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: श्रावण मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: षष्ठी अर्द्धरात्रि 02:41 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र रात्रि 09:53 बजे तक, तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः सिद्ध कल तड़के 03:40 बजे तक, तत्पश्चात साध्य योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः कोई नहीं है।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:42 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:07 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: कल्कि जयंती, स्कन्द षष्ठी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।