आपके सितारेः बुधवार, 29 जुलाई 2026 का राशिफल और गुरुवार, 30 जुलाई 2026 का पंचांग

29 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 30 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।

Jul 28, 2026 - 22:58
 0
आपके सितारेः बुधवार, 29 जुलाई 2026 का राशिफल और गुरुवार, 30 जुलाई 2026 का पंचांग

मेष :- कार्यक्षेत्र में मेहनत और लगन की सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारी कार्य से प्रसन्न रहेंगे, जिससे पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापार में नए ग्राहकों से लाभ होगा और रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- चतुर बुद्धि से अपना काम निकालने में कामयाबी मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार होगा और निवेश से भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- बुद्धिमत्ता और संवाद कौशल सफलता दिलाएंगे। कार्यक्षेत्र में योजनाओं की सराहना होगी। व्यापार में नए अनुबंध मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अनियमित दिनचर्या से बचें। मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और समझदारी सफलता दिलाएगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी बड़े निवेश से पहले विचार करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। राजनीतिक क्षेत्र में संपर्क का फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहकर्मियों और अधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में काम सुचारू रूप से चलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- इस राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। रुचिकर भोजन मिलने से खुशी होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- भाग्य किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ का अवसर बना रहा है। साझेदारी और सहयोग से लाभ मिलने वाला दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। नौकरी में दिन मिलाजुला रहेगा।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- किसी वजह से काम अटक सकता है, इसलिए प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करना चाहिए। आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत रहेगा। कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किराना कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- किसी अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है। भाग्य पूरा साथ देगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुछ नया और रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा। करियर में लाभ और उन्नति का अवसर प्राप्त होगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- कार्यक्षेत्र में मेहनत और अनुशासन की सराहना होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सरकारी क्षेत्र में किसी टेंडर के लिए प्रयास कर रहे हैं तो कामयाबी मिल सकती है। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का भी मौका मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- कार्ययोजना को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है। मित्रों और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा। रुचि गूढ़ विद्याओं में रह सकती है।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- कई क्षेत्रों से लाभ प्राप्त होगा। भगवान शिव और हनुमान जी की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। कोई साहसिक फैसला भी लिया जा सकता है। पूर्व में किए हुए निवेश का फायदा मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल: 9893118788

-30 जुलाई 2026 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह: श्रावण।

पक्ष: कृष्ण।

तिथि: प्रतिपदा रात्रि 09:30 बजे तक, उपरांत द्वितीया रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र शाम 05:43 बजे तक, उपरांत धनिष्ठा रहेगा।

योगः आयुष्यमान अर्द्धरात्रि 12:05 बजे तक, उपरांत सौभाग्य योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:58 बजे से 12:52 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:42 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:07 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: श्रावण मास प्रारम्भ।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor