आपके सितारेः सोमवार, 01 जून 2026 का राशिफल और मंगलवार, 02 जून 2026 का पंचांग

01 जून, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 जून, 2026 का पंचांग भी।

May 31, 2026 - 22:57
 0
आपके सितारेः सोमवार, 01 जून 2026 का राशिफल और मंगलवार, 02 जून 2026 का पंचांग

मेष

आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और कार्यों को तेजी से पूरा करने की कोशिश रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत और निर्णय लेने की क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें पूरी ऊर्जा के साथ निभाया जाएगा। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसान पहुंचा सकता है।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ

कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी और धीरे-धीरे सफलता पक्ष में आती दिखाई देगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा। रिश्तों को लेकर ज्यादा जिम्मेदारी महसूस होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन

संवाद क्षमता और समझदारी कई जगह फायदा दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में विचारों और योजनाओं की सराहना होगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचना होगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में बातचीत रिश्तों को मजबूत बनाएगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क

करीबियों के साथ ज्यादा जुड़ाव महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन समझदारी सही दिशा दिखाएगी। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, खासकर घर और परिवार से जुड़े मामलों में। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी, लेकिन छोटी बातों को दिल पर लेने से बचना होगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह

नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और उन्हें सफलतापूर्वक निभाने की कोशिश रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मान-सम्मान बढ़ सकता है। परिवार में भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। प्रेम जीवन में रोमांस और आकर्षण बना रहेगा, लेकिन पार्टनर की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या

काम को लेकर काफी गंभीरता रहेगी और हर छोटी बात पर ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी और योजना बनाकर चलना लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला

गुण हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में मधुरता और समझ बढ़ेगी। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव पहले से ज्यादा मजबूत महसूस होगा। कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक

लक्ष्यों को लेकर गंभीरता रहेगी और उन्हें पाने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन दृढ़ता सफलता की ओर ले जाएगी। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना जरूरी होगा। परिवार में थोड़ा भावनात्मक तनाव महसूस हो सकता है। प्रेम जीवन में भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन शक और गुस्से से बचना जरूरी होगा।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु

सकारात्मक दृष्टिकोण आगे बढ़ने में मदद करेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और कुछ नया सीखने के लिए उत्साह रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्वतंत्रता और समझ का संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। धार्मिक यात्रा या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर

आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और मेहनत की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और लंबे समय के निवेश के बारे में विचार किया जा सकता है। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन रिश्तों को समय देना जरूरी होगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम और ध्यान का सहारा लें।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ

विचार अलग पहचान दिला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक संतुलन मिलेगा। प्रेम जीवन में पार्टनर की भावनाओं को समझने और खुलकर बातचीत करने की जरूरत होगी। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से सम्मान बढ़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन

अंदर की भावनाएं अधिक महसूस होंगी और आत्मचिंतन की ओर झुकाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। परिवार भावनात्मक सहारा बनेगा। प्रेम जीवन में गहराई और समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग लाभकारी रहेगा। धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में मन लगने से मानसिक शांति प्राप्त होगी।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-Bottom of Form

02 जून 2026 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह - ज्येष्ठ (अधिक)

पक्ष – कृष्ण।

तिथिः द्वितीया शाम 07:01 बजे तक उपरांत तृतीया रहेगी।

चंद्र राशिः धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः मूल नक्षत्र रात्रि 10:06 बजे तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

योगः साध्य प्रातः 07:16 बजे तक उपरांत शुभ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:49 बजे से 12:44 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे

सूर्यास्तः सायं 07:08 बजे

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज त्योहारः गण्डमूल।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः रात्रि 10:06 बजे पर समाप्त।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor