आपके सितारेः बुधवार, 18 नवम्बर 2026 का राशिफल और गुरुवार, 19 नवम्बर का पंचांग
18 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 19 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- आमदनी में सुधार हो सकता है और व्यापार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ आत्मीयता बढ़ेगी और घर का माहौल अच्छा रहेगा. महिलाओं का सहयोग महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में मददगार साबित हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण काम में उनकी सलाह फायदेमंद रहेगी. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें.
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- वृषभ राशि वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. ऑफिस में काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. व्यापार करने वालों को भी लाभ मिल सकता है. काम में निरंतरता बनाए रखें और मिले हुए अवसरों का पूरा लाभ उठाएं.
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- मिथुन राशि वालों के लिए दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. सरकारी कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं और व्यापार से जुड़े मामलों में भी अपेक्षित सफलता मिलने में परेशानी हो सकती है. संतान की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है. इस दौरान भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलने से कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें.
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- कर्क राशि वालों को सेहत और आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. छाती या पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है. खानपान में लापरवाही न करें और समय पर भोजन करें. परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर बहस और तनाव की स्थिति बन सकती है. अचानक धन संबंधी झटका लगने की आशंका है. इसलिए पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें. बेवजह की बहस से दूर रहना बेहतर होगा.
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- सिंह राशि वालों के लिए दिन कुछ मामलों में लाभदायक रह सकता है. सामाजिक मेल-जोल बढ़ेगा और छोटी दूरी की यात्राएं उपयोगी साबित हो सकती हैं. व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी और दाम्पत्य जीवन में सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा. कामकाज के बीच आराम के लिए भी समय निकाल पाएंगे. हालांकि, किसी भी काम में जरूरत से ज्यादा उत्साह दिखाने से बचें.
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- कन्या राशि वालों के लिए दिन आर्थिक और स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रह सकता है. धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी और विरोधी या प्रतिद्वंद्वी पीछे हट सकते हैं. लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है. हालांकि, इस दौरान खर्च भी बढ़ सकते हैं. इसलिए आमदनी के साथ बचत पर भी ध्यान दें. सेहत को लेकर सकारात्मक बने रहें.
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- तुला राशि वालों के लिए दिन थोड़ा संभलकर चलने का है. किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो उसे फिलहाल टालना बेहतर हो सकता है. कुछ योजनाओं में रुकावटें आ सकती हैं. आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है. किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेते समय जल्दबाजी न करें, क्योंकि इस दौरान विवेक प्रभावित हो सकता है. पेट से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है. खानपान का विशेष ध्यान रखें.
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन थोड़ा अस्थिर रह सकता है. परिवार में किसी बात को लेकर बहस या मतभेद होने की आशंका है. मानसिक तनाव के कारण नींद और भूख प्रभावित हो सकती है. छाती में बेचैनी महसूस हो सकती है, इसलिए सेहत को नजरअंदाज न करें. जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर खिंचाव हो सकता है. रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें.
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- धनु राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होने और धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा. संपर्क और रिश्तेदार किसी महत्वपूर्ण काम में मदद कर सकते हैं. सामाजिक संबंध मजबूत होंगे और पुराने परिचितों से भी लाभ मिल सकता है. इस दौरान योजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करें. लोगों के साथ बेहतर तालमेल फायदेमंद साबित होगा.
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ा बेचैनी भरा रह सकता है. घर में किसी छोटी बात को लेकर तनाव या अनबन हो सकती है. आंखों पर जोर पड़ने या हल्की बीमारी की आशंका है. कार्यक्षेत्र में कुछ योजनाएं बिगड़ सकती हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने में परेशानी हो सकती है और मेहनत का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है. ऐसे में धैर्य बनाए रखें और काम पर ध्यान केंद्रित करें.
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कुंभ राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है. परिस्थितियां धीरे-धीरे पक्ष में होती नजर आएंगी. लंबे समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, उनमें सफलता मिलने की उम्मीद है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और फैसले बेहतर तरीके से ले पाएंगे. व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नए काम की शुरुआत या किसी महत्वपूर्ण योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन उत्साहजनक रह सकता है.
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- मीन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति पर दबाव पड़ सकता है. आंखों से जुड़ी परेशानी या स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. मानसिक चिंता बढ़ने के कारण काम में मन कम लगेगा. इस दौरान ऊर्जा को व्यर्थ के कामों में खर्च करने से बचें. जल्दबाजी या आवेग में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है. पैसों और सेहत दोनों के मामले में सतर्क रहें.
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-19 नवंबर 2026 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
तिथि: नवमी प्रात: 07:05 बजे तक रहेगी।
चंद्र राशि: दिनरात कुम्भ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र कल प्रात: 06:56 बजे तक उपरांत उत्तराभाद्रपद रहेगा।
योगः व्याघात प्रात: 07:42 बजे तक उपरांत हर्षण कल प्रात: 06:40 बजे तक उपरांत वज्र योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:42 बजे से 12:25 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:41 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:27 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: पंचक।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: चल रहे है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।