आपके सितारेः शनिवार, 28 नवम्बर 2026 का राशिफल और रविवार, 29 नवम्बर का पंचांग

28 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Nov 27, 2026 - 20:03
 0
आपके सितारेः शनिवार, 28 नवम्बर 2026 का राशिफल और रविवार, 29 नवम्बर का पंचांग

मेष :- मेष राशि के जातकों के लिए समय भाग्य और अनुकूलता को शिखर पर ले जाने वाला है. ग्रहों की स्थिति पक्ष में है, जिससे मान-सम्मान और धन में वृद्धि होगी. कामकाज में फोकस बढ़ेगा. विभिन्न मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. किसी नई गतिविधि या प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहते हैं, तो समय बहुत शुभ है. आय के स्रोत मजबूत होंगे.

भाग्यशाली रंग- कत्थई|भाग्यशाली अंक-1

वृषभ :- वृष राशि वालों के लिए दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. भावनाओं और कामकाज के बीच संतुलन बनाना होगा. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें. निजी विषयों में मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. किसी करीबी से मतभेद होने की आशंका है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें. सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें.

भाग्यशाली रंग- फिरोजी|भाग्यशाली अंक-7

मिथुन :- मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन औद्योगिक और व्यापारिक प्रगति का है. साझा मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है. पार्टनरशिप में काम करते हैं, तो आपसी तालमेल से बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे. आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी. जीवनसाथी कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है, जिससे घर का नाम रोशन होगा.

भाग्यशाली रंग- सिलेटी|भाग्यशाली अंक-5

कर्क :- कर्क राशि वालों के लिए दिन मेहनत और लगन से फल पाने का है. नए और अपरिचित लोगों पर बहुत जल्दी भरोसा न करें, क्योंकि धोखे की आशंका बनी हुई है. बजट का ध्यान रखें, फिजूलखर्ची से बचें. कामकाज में निरंतरता बनाए रखना जरूरी है. भावुक होकर कोई फैसला न लें, बल्कि तार्किकता के आधार पर आगे बढ़ें. पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, इसलिए सेहत का ख्याल रखें.

भाग्यशाली रंग- बादामी|भाग्यशाली अंक-6

सिंह :- सिंह राशि के जातकों के लिए दिन उत्साह और खुशियों से भरा रहने वाला है. मित्रों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा या भ्रमण की योजना बन सकती है. सहयोगियों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे. छात्रों के लिए अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. बड़े निर्णय लेने में सहज महसूस करेंगे. आर्थिक और वाणिज्यिक मामले पक्ष में रहेंगे.

भाग्यशाली रंग- गहरा लाल|भाग्यशाली अंक-2

कन्या :- कन्या राशि वालों के लिए दिन घर-परिवार और प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने का है. घर में सुखद वातावरण बनाए रखने का प्रयास सफल होगा. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा. वरिष्ठों का आदर करें. इनकम में वृद्धि हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. पढ़ाई-लिखाई या नई चीजें सीखने में मन लगेगा. समय अच्छे संकेत दे रहा है.

भाग्यशाली रंग- पीला|भाग्यशाली अंक-6

तुला :- तुला राशि के जातकों के लिए दिन संपर्क और संवाद को बढ़ाने वाला है. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. नई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर पाएंगे. सामाजिक संपर्कों का लाभ करियर में दिखेगा. सहकर्मियों का भरोसा बढ़ेगा. औद्योगिक गतिविधियों में प्रभावशाली भूमिका निभाएंगे. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी.

भाग्यशाली रंग- काला|भाग्यशाली अंक-3

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन पारिवारिक खुशियों और आर्थिक लाभ का है. लेनदेन में स्पष्टता रखें. पेशेवर अनुशासन बनाए रखने से बड़ा हितलाभ हो सकता है. लक्ष्य पर फोकस रखें. घर में आनंद का वातावरण रहेगा. अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और कुल के लोगों का भरोसा बढ़ेगा. साज-संवार पर भी ध्यान रहेगा.

भाग्यशाली रंग- आसमानी|भाग्यशाली अंक-8

धनु :- धनु राशि के जातकों के लिए दिन नई भेंट-मुलाकातों और बड़े अवसरों का है. व्यावसायिक लाभ बेहतर होगा. दीर्घकालिक योजनाएं अब गति पकड़ेंगी. रचनात्मकता और आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेगा. करीबियों से मेलजोल बढ़ेगा. व्यापार में विस्तार की स्थिति बनी रहेगी. नौकरी-व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे. धनु राशि के लोग दिनभर थोड़े व्यस्त रह सकते हैं.

भाग्यशाली रंग- नारंगी|भाग्यशाली अंक-1

मकर :- मकर राशि वालों के लिए दिन संभलकर चलने और योजनाबद्ध निवेश करने का है. पैसों के मामलों में लापरवाही न बरतें. लुभावने प्रस्तावों के लालच में आकर गलत निवेश से बचें. व्यावसायिक लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें. न्यायिक और प्रशासनिक मामलों में सावधानी रखें. दूर देश से जुड़े व्यापारिक मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है.

भाग्यशाली रंग- हरा|भाग्यशाली अंक-3

कुम्भ :- कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी और उत्साहजनक है. लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा. बड़े लक्ष्य साधने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे. सेवा और औद्योगिक क्षेत्र में प्रदर्शन सराहनीय रहेगा. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. साज-संवार और व्यक्तित्व विकास पर जोर रहेगा. परिवार में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है.

भाग्यशाली रंग- गुलाबी|भाग्यशाली अंक-4

मीन :- मीन राशि वालों के लिए दिन शासकीय और प्रशासनिक कार्यों में सफलता पाने का है. सरकारी या सत्ता से जुड़े कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी. अधिकारियों और वरिष्ठों का सहयोग पक्ष में रहेगा. कार्यकुशलता बढ़ेगी और आकर्षक व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकते हैं. आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें, वार्ताएं सफल होंगी.

भाग्यशाली रंग- लाल|भाग्यशाली अंक-9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-29नवंबर2026का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह – मार्गशीर्ष।

पक्ष – कृष्ण।

तिथिः षष्ठी अर्द्धरात्रि 01:46 बजे तक उपरांत सप्तमी रहेगी।

चंद्र राशिः दिनरात कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः पुष्य नक्षत्र प्रातः 10:59 बजे तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।

योगः ब्रह्म शाम 05:08 बजे तक उपरांत इंद्र योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:45 बजे से 12:27 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवि योग, रविपुष्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:48 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:25 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज त्योहारः कोई नहीं है।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः प्रातः 10:59 बजे से प्रारम्भ।

भद्राः अर्द्धरात्रि 01:46 बजे से कल मध्याह्न 12:54 बजे तक।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor