मोदी सरकार के 12 वर्ष: भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, विधायक और महानगर अध्यक्ष ने छावनी क्षेत्र में प्रबुद्धजनों से किया संवाद

आगरा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा ने जनसंपर्क और संवाद अभियान को गति दे दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर के छावनी परिषद मंडल में विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने प्रवास कर प्रबुद्धजनों से मुलाकात की तथा उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं की जानकारी दी।

Jun 9, 2026 - 20:18
 0
मोदी सरकार के 12 वर्ष: भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, विधायक और महानगर अध्यक्ष ने छावनी क्षेत्र में प्रबुद्धजनों से किया संवाद
छावनी क्षेत्र में मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों के बारे में जनता से संवाद करते क्षेत्रीय विधायक डॊ. जीएस धर्मेश और भाजपा के महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता।

स्टेशन रोड स्थित होटल कंचन विला में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार के 12 वर्षों को देश के विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कालखंड बताया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से रखा गया।

12 वर्ष संकल्प, साधना और समर्पण का स्वर्णिम काल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष देश के लिए संकल्प, साधना और समर्पण का स्वर्णिम कालखंड रहे हैं। इस अवधि में भारत ने आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी और वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों ने देश को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूती प्रदान की है।

"भारत बना विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था"

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं ने विकास को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और वैश्विक मंच पर उसकी प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रो. एस.पी. त्यागी कक्कड़िया, भाजपा महानगर महामंत्री महेश शर्मा, कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य राजेश गोयल तथा छावनी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भगवान गुप्ता सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छावनी परिषद मंडल अध्यक्ष विजय कुमार ने की, जबकि संचालन निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर सर्वोत्तम सिंह, रोहित कत्याल, शशी दुबे, अनिल सायाल, अमिता सांगवान, फूल सिंह सिकरवार, भरत शर्मा, राजू शाहिद, नरेश कनौजिया, सुनील अग्रवाल, गुलशन कश्यपी, राहुल उपाध्याय, नरेश पांडे, अंकित कश्यप, सुरेंद्र जैन, किशन कुमार, हर्ष दुबे, संजीव कपूर, रवि मेहता, युवराज राठौर, धर्मेश यादव, निशांत सक्सेना, जगन कुशवाह, विनोद जखला, पवन तोमर, नितिन सोनकर, नीकेश अग्रवाल, भूजा कुशवाह, सागर सिंह और प्रवीन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor