क्षेत्र बजाजा के शिविर में 23 गुर्दा रोगियों ने लिया परामर्श

आगरा। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा खंदारी स्थित डॉ. एन. एल. पटनी डायलिसिस सेंटर पर बुधवार को आयोजित शिविर में गुर्दा, हाइपरटेंशन एवं किडनी से संबंधित रोगों के 23 मरीजों ने निःशुल्क परामर्श लिया।

Mar 26, 2025 - 20:32
 0
क्षेत्र बजाजा के शिविर में 23 गुर्दा रोगियों ने लिया परामर्श
डॊ. एनएल पटनी डायलिसिस सेंटर पर बुधवार को आयोजित शिविर में मरीजों को परामर्श देते डॊ. वर्तुल गुप्ता।

शिविर में पहुंचे मरीजों में 80 वर्ष के एक बुजुर्ग भी शामिल थे। डॉ. वर्तुल गुप्ता (डीएम नेफ्रोलॉजी) ने मरीजों को परामर्श दिया। डॊ. वर्तुल गुप्ता ने बताया कि डायबिटीज, गलत खानपान, तनाव, शारीरिक परिश्रम न करने के कारण किडनी सम्बंधित रोग बढ़ रहे हैं। 50-60 की उम्र के स्वस्थ लोगों को भी साल में एक बार अपनी जांच अवश्य करा लेनी चाहिए।l  

इस मौके पर प्रकल्प प्रभारी अजय गोयल, नंद किशोर गोयल व डायलिसिस टेक्नीशियन चन्दर का सहयोग रहा। प्रभारी अजय गोयल ने बताया के इस प्रकार का यह 23वां शिविर था। अगला शिविर 23 अप्रैल को लगेगा।