40 शिक्षकों का किया गया सम्मान

आगरा में मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर शहर के 40 शिक्षकों का सम्मान किया।

Sep 9, 2024 - 19:52
 0
40 शिक्षकों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में एक शिक्षक को सम्मानित करती संगठन की पदाधिकारी।

आगरा। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की स्थानीय इकाई ने अवधपुरी स्थित प्रेम वाटिका में एक कार्यक्रम आयोजित कर एमडी जैन इंटर कालेज के शिक्षक संदीप परिहार समेत कुल 40 शिक्षकों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशव कुमार केरो और अध्यक्षता कर रहे राजकुमार निमेष ने शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन श्री रवेंद्र सिंह सिंह ने किया। लोकेश कुमार, उदय सिंह एडवोकेट, दिलावर सिंह आदि मौजूद रहे। 

SP_Singh AURGURU Editor