ज़मीन विवाद में चली गोली, 40 वर्षीय युवक गंभीर घायल, वारदात के बाद आरोपी फ़रार

आगरा। आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ऊंचा रोड पर हुए इस विवाद में 40 वर्षीय मुकेश को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Nov 27, 2025 - 11:50
 0
ज़मीन विवाद में चली गोली, 40 वर्षीय युवक गंभीर घायल, वारदात के बाद आरोपी फ़रार
इमेज फोटो

आगरा। आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ऊंचा रोड पर हुए इस विवाद में 40 वर्षीय मुकेश को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार मुकेश और दूसरे पक्ष के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत और समझौते की कोशिशें हुईं, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। आज अचानक दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गई।

अस्पताल संचालक के भाई पर फायरिंग का आरोप

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक के भाई ने विवाद के दौरान हथियार निकाल कर मुकेश को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। मुकेश को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी 

सूचना मिलते ही थाना शमशाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की। फायरिंग में प्रयुक्त कारतूस और अन्य सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश भी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आरोप गंभीर हैं, जांच में पुष्टि होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घटना से क्षेत्र में तनाव

गोलीकांड की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। विवादित भूमि को लेकर पुलिस ने अतिरिक्त एहतियात बरतना शुरू कर दिया है, ताकि किसी प्रकार की और हिंसा न भड़के।