बेहोश युवक को फर्स्ट एड देकर जान बचा ली एसीपी ने

आगरा। डाक्टर अंबेडकर की शोभायात्रा के दौरान अचानक एक युवक की तबीयत बिगड़ने पर एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने समय रहते फर्स्ट एड देकर युवक की जान बचा ली।

Apr 15, 2025 - 23:01
 0
बेहोश युवक को फर्स्ट एड देकर जान बचा ली एसीपी ने

आगरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा के दौरान अचानक एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

इसी भीड़ के बीच मौजूद रहीं आगरा की एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने एक पल की भी देरी किए बिना तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को फर्स्ट एड दिया और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा के साथ मौके पर मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मियों ने भी पूरा सहयोग दिया। वक्त रहते मिली मदद से युवक की जान बच गई।फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग एएसपी सुकन्या शर्मा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।