ऑपरेशन सिन्दूर के बाद ताजमहल की सुरक्षा और बढ़ाई गई, रेलवे और बस स्टैंड पर भी चौकसी बढ़ी

आगरा। भारत की पाक स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान के संभावित हमले को देखते हुए ताजमहल की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

May 8, 2025 - 21:41
 0
ऑपरेशन सिन्दूर के बाद ताजमहल की सुरक्षा और बढ़ाई गई, रेलवे और बस स्टैंड पर भी चौकसी बढ़ी

ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट से पहले चेकिंग पोस्ट पर सघन चेकिंग कराई जा रही है। हर दुपहिया और चौपहिया वाहनों की जांच की जा रही है। सभी के परिचय पत्र भी देखे जा रहे हैं। 

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद जारी हाई अलर्ट के बाद ताजमहल के साथ ही रेलवे, एयरपोर्ट और बस स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वाहनों की चेकिंग के साथ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस ताजमहल के आसपास के होटलों में रहने वाले पर्यटकों की भी जांच कर रही है। ताजमहल के अंदर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों से हर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। एसीपी ताजसुरक्षा अरीब अहमद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। 

ताज के साथ ही आगरा कैंट, फोर्ट और ईदगाह रेलवे स्टेशनों और आईएसबीटी पर भी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।