आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में तालाब में डूबी 13 साल की बालिका को गोताखोरों ने बचा लिया, आगरा में चल रहा उपचार

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के लालपुर में 13 वर्षीय बालिका पैर फिसलने से तालाब में जा गिरी और डूबने लगी। ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालिका को तालाब से रेस्क्यू कर लिया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे आगरा भेजा गया है।

Aug 27, 2026 - 21:07
Aug 27, 2026 - 21:08
 0
आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में तालाब में डूबी 13 साल की बालिका को गोताखोरों ने बचा लिया, आगरा में चल रहा उपचार
बालिका को तालाब से बाहर निकालने वाला गोताखोर।

आगरा। थाना खेरागढ़ क्षेत्र के लालपुर गांव में तालाब के पास किसी काम से गई 13 वर्षीय बालिका अचानक पैर फिसलने से तालाब में जा गिरी और डूब गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर बालिका को रेस्क्यू करने में जुट गये थे। बालिका को तालाब से तो निकाल लिया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, लालपुर गांव निवासी 13 वर्षीय एक बालिका तालाब के पास किसी काम से गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरी। बच्ची के पानी में गिरने के बाद आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्र किया।

ग्रामीणों ने लड़की की तलाश शुरू की और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना खेरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने तालाब में बच्ची की तलाश शुरू की। काफी देर तक लगातार तलाश और मशक्कत के बाद बच्ची को तालाब से बाहर निकाल लिया गया।  

बालिका को तालाब से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी खेरागढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे आगरा रेफर कर दिया गया। बालिका के तालाब में डूबने पर परिजनों में कोहराम मच गया था।

SP_Singh AURGURU Editor