आगरा कॉलेज में प्रो. केसी मेहता मेमोरियल सेमिनार, छात्रों की प्रस्तुतियां

आगरा। आगरा कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा प्रोफेसर के. सी. मेहता मेमोरियल सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। यह शैक्षिक संगोष्ठी विभागीय विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणास्पद सिद्ध हुई।

Apr 10, 2025 - 15:30
 0
आगरा कॉलेज में प्रो. केसी मेहता मेमोरियल सेमिनार, छात्रों की प्रस्तुतियां
आगरा कॊलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में गुरुवार को आयोजित प्रो. केसी मेहता मेमोरियल सेमिनार में मौजूद अतिथि एवं शिक्षक।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि इस प्रकार की शैक्षिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में शोध के प्रति रुचि और अकादमिक सोच विकसित करती हैं।

सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे, जबकि डॉ. माला वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशिष्ट बना दिया। उप प्राचार्य डॉ. पी. बी. झा और वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम गोविंद सिंह ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

सेमिनार के दौरान स्नातकोत्तर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न समसामयिक विषयों पर प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें प्रो. के. सी. मेहता का पादप रोग विज्ञान में योगदान, हरित क्रांति, प्रदूषण: चुनौती एवं समाधान, औषधीय पौधों का महत्व, एवेन्यू प्लांट्स की उपयोगिता जैव ईंधन: लाभ एवं स्त्रोत आदि विषय प्रमुख थे। 

दीपिका चौधरी, प्रियंका यादव और स्वर्णिका को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए 'सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पुरस्कार' प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. जौली सिंह और डॉ. सारिका यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जबकि डॉ. ए. के. सिंह ने समापन पर धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर डॉ. वी. के. सिंह, डॉ. डी. वी. सिंह, डॉ. भूपेंद्र चिकारा, डॉ. प्रभात यादव, प्रो. के. के. सिंह, डॉ. अनुराधा नेगी, डॉ. आशीष तेजस्वी, डॉ. अविनाश जैन सहित वनस्पति विज्ञान विभाग के सभी शिक्षकगण और कर्मचारी उपस्थित रहे।