आज तड़के जयपुर हाईवे पर बस ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी, एक युवक की मौत

फतेहपुरसीकरी। आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज तड़के सुबह चार बजे जयपुर से आने वाली न्यू इलेक्ट्रॉनिक बस ने भूसा की ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही अन्य लोग घायल हो गए।

Apr 1, 2025 - 09:06
 0
आज तड़के जयपुर हाईवे पर बस ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी, एक युवक की मौत

टक्कर लगते ही बस में बैठी सवारियों में मची चीख पुकार 

बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकलीं सवारियां

उधर टक्कर होने पर बस में सोती सवारियों में चीख पुकार मचने लगी। बाद के अंदर फंसी सवारियां खिड़की के शोशे तोड़कर बाहर निकलीं। जानकारी मिली है कि पुलिस के आने से पूर्व ही सवारियां, बस का ड्राइवर और कंडक्टर पैदल ही बाईपास पहुंचे और उपचार के लिए आगरा चले गए।

आज सुबह 4.00 बजे लगभग ग्राम पंचायत सोनीथी से वकील पुत्र करतार सिंह, देवेश पुत्र खड़क सिंह, गुड्डू पुत्र सोनू निवासी नजीरपुरा फतेहपुर सीकरी भूसा लेकर गांव नजीरपुरा आ रहे थे। तेरा मोरी के समीप राजा सूरजमल राजकीय उद्यान के निकट जयपुर की ओर से आ रही इलेक्ट्रॉनिक बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। बस आगरा की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि बस चालक को नींद की झपकी लगने पर यह हादसा हो गया। 

बस की टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस पर सवार सभी लोग मौके पर ही 18 वर्षीय वकील पुत्र करतार सिंह निवासी सोनोठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार देवेश गुड्डू घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। 

सूचना पर किरावली थाना प्रभारी, कस्बा प्रभारी गौरव राठी, इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद तोमर सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हाइड्रा की मदद से बस सड़क के किनारे खाई में से निकली गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्राली दो अलग-अलग हिस्सों में टूट गई थी। उनको भी सड़क किनारे गड्ढे से निकला गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। 

पुलिस ने मृतक युवक वकील के शव को आगरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।