दिल्ली से आ रही कार अरतौनी में डिवाइडर से टकराकर पलटी, पांच घायल

आगरा। आज तड़के करीब पांच बजे दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रही कार अरतौनी पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Jun 4, 2025 - 10:33
 0
दिल्ली से आ रही कार अरतौनी में डिवाइडर से टकराकर पलटी, पांच घायल
आगरा में हाईवे पर अरतौनी से डिवाइडर से टकराने के बाद पलटती कार।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिल्ली की तरफ से एक इको कार तेज रफ्तार से आ रही थी। अचानक कार लहराई और डिवाइडर से जाकर तेज आवाज के साथ टकरा गई। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि बाइक को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ, जबकि कुछ का कहना है कि वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ड्राइवर को आई झपकी के कारण यह हादसा हुआ है। कार डिवाइडर पर लगी रेलिंग तोड़कर सड़क पर पलट गई। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। इन सभी को कार से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि घायल सभी लोग दिल्ली एम्स में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखकर लौट रहे थे। ये सभी फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज के रहने वाले हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

SP_Singh AURGURU Editor