आगरा में बंद मकान में चल रहा था सट्टे का नेटवर्क, पुलिस छापे में दो महिलाओं समेत दस गिरफ्तार

  आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के गढ़ी भदौरिया में बंद पड़े एक मकान में अवैध सट्टेबाज़ी का संचालन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर सट्टा खेल रहे 10 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में दो महिलाएं भी हैं।

Jun 6, 2025 - 11:20
 0
आगरा में बंद मकान में चल रहा था सट्टे का नेटवर्क, पुलिस छापे में दो महिलाओं समेत दस गिरफ्तार
थाना जगदीशपुरा पुलिस द्वारा गढ़ी भदौरिया के बंद मकान से पकड़े गये सटोरिए।  

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 80,160 रुपये नकद बरामद की। तलाशी के दौरान 7,820 रुपये अतिरिक्त मिले। साथ ही 8 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस ने निगरानी और रणनीति के तहत घेराबंदी कर सभी को दबोचा। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने जब इन लोगों की गिरफ्तारी की तो गढ़ी भदौरिया के लोग हैरान रह गये। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए क्षेत्र में निगरानी और कार्रवाई का क्रम जारी रहेगा।

SP_Singh AURGURU Editor