कासगंज में युवती से गैंगरेप, पांच दरिंदे पकड़े जा चुके, तीन अभी फरार

कासगंज। कासगंज जिले में विगत 10 अप्रैल को 17 वर्ष की एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की गंभीर घटना सामने आई है। यह घटना कासगंज कोतवाली क्षेत्र में हजारा नहर के किनारे हुई, जब पीड़िता अपने मंगेतर के साथ वहां मौजूद थी।

Apr 13, 2025 - 19:09
 0
कासगंज में युवती से गैंगरेप, पांच दरिंदे पकड़े जा चुके, तीन अभी फरार


दोपहर करीब 2:30 बजे, कुछ युवकों ने पीड़िता और उसके मंगेतर को अकेला पाकर हमला किया। युवती अपने मंगेतर के साथ वहां बैठकर खाना खा रही थी। इसी बीच वहां आये आरोपियों ने युवती के मंगेतर से मारपीट करते हुए उसे काबू में कर लिया। इसके बाद लड़की को जबरन झाड़ियों में खींच ले गये और बारी-बारी से बलात्कार किया। 
पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इस गंभीर मामले में पुलिस तत्काल एक्टिव हुई और आरोपियों की पहचान शुरू कर दी। 
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि मामले में कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 70(2), 308(5), 126(2), 351(3), 303(2) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन अन्य अभी फरार हैं। एक आरोपी के मोबाइल से पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बरामद हुआ है।