आगरा के पारना में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
आगरा। थाना चित्राहाट क्षेत्र के गांव पारना में लगभग 35 साल की एक महिला ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
महिला ने खुद को कमरे में बंद करने के बाद फांसी लगाई। कमरे को बंद देख परिजनों ने उसे खुलवाने की कोशिश की, लेकिन न खुलने पर खिड़की से झांका तो महिला फंदे पर झूल रही थी। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पुहंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की शादी 11 वर्ष पूर्व हुई थी। आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं है।
मृतका पूजा देवी गांव के ही नवाब सिंह की पत्नी थी। पुलिस ने मृतका के मायके के वालों को भी बुलवा लिया था। गेट तोड़कर फंदे पर लटके महिला के शव को नीचे उतारा गया।