नाबालिग लड़की को रात दो बजे अगवा कर ले गया था युवक, बरामद, आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना बमरौली कटारा के एक गांव से बीती रात दो बजे भगाकर ले जाई गई एक नाबालिग किशोरी को बमरौली कटारा पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। लड़की को अगवा करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

May 2, 2025 - 19:46
 0
नाबालिग लड़की को रात दो बजे अगवा कर ले गया था युवक, बरामद, आरोपी गिरफ्तार
लड़की को भगा कर ले जाने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

गांव की नाबालिग लड़की को बमरौली कटारा के गांव इकथरा का मोहित पुत्र केदार सिंह बहला फुसलाकर रात दो बजे ले उड़ा था। लड़की के पिता ने बमरौली कटारा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। नाबालिग लड़की का मामला होने के कारण पुलिस तत्काल एक्टिव हुई। 

एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुढेरा चौराहे से आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। भगाकर लाई गई लड़की भी आरोपी के साथ ही मिल गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।

24 घंटे के अंदर लड़की के बरामद होने से उसके परिवारीजनों ने राहत की सांस ली है।

SP_Singh AURGURU Editor