मामूली झगड़ा, बिखर गया पूरा संसार: मां ने डेढ़ साल के मासूम को लेकर ट्रेन के आगे कूद दी जान

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह सब कुछ सिर्फ एक मामूली पारिवारिक झगड़े के बाद हुआ, जिसने पूरे परिवार को बिखेर कर रख दिया।

Jun 2, 2025 - 22:12
 0
मामूली झगड़ा, बिखर गया पूरा संसार: मां ने डेढ़ साल के मासूम को लेकर ट्रेन के आगे कूद दी जान
मृतका अंगूरी, जो अपनी डेढ़ साल की बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूद गई।  

बरेली में द्वारिकेश शुगर मिल के पास घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम।

घटना फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के तराखास गांव की है, जहां 20 वर्षीय अंगूरी की सोमवार सुबह अपने पति भूपेंद्र से किसी बात पर कहासुनी हो गई। नाराज होकर वह अपने बेटे अजय को गोद में लेकर घर से निकल गई। पति को लगा कि पत्नी शायद मायके गई होगी, लेकिन कुछ ही देर में सूचना मिली कि अंगूरी ने द्वारिकेश शुगर मिल के पास रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है।

सूचना पर फरीदपुर थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पति भूपेंद्र ने बताया, मैं मजदूरी करता हूं। आज सुबह काम पर निकलने से पहले हमारी मामूली कहासुनी हुई थी। कभी नहीं सोचा था कि अंगूरी ऐसा कदम उठा लेगी। तीन साल पहले हमारी शादी हुई थी। सब कुछ सामान्य था। अजय हमारा इकलौता बेटा था।

घटना से गांव में शोक की लहर है। अंगूरी और अजय की मौत ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

SP_Singh AURGURU Editor