स्कूल से लौटते छात्र को वाहन ने रौंदा, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

आगरा। थाना शमसाबाद क्षेत्र के राजाखेड़ा रोड़ पर स्कूल से लौटते छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। ग़ुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। 

Oct 28, 2024 - 22:56
 0
स्कूल से लौटते छात्र को वाहन ने रौंदा, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

ग्राम महरमपुर निवासी उदय सिंह का 19 वर्षीय पुत्र रोहित 12 वीं का छात्र था। वह स्कूल से पढ़कर साइकिल से अपने घर वापस जा रहा था। सामने से आते वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टकराते ही रोहित साइकिल से गिर गया और अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। ग़ुस्साए परिजनों ने रोड पर शब को रख सड़क को जाम कर दिया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साऐ परिजनों को समझा - बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक रोहित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

SP_Singh AURGURU Editor