बालूगंज के एक होटल में महिला के साथ हुआ गैंगरेप, पुलिस को आरोपियों की तलाश
आगरा। ऑटो रिक्शा चलाने वाली महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस प्रारंभिक जांच कर मुक़दमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। मामला थाना रकाबगंज क्षेत्र का है।
महिला थाना रकाबगंज क्षेत्र में आटो रिक्शा चलाने वाली महिला को आरोपी ने बेटी की मदद के बहाने होटल में बुलाया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके सिर पर तमंचा तान दिया और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।
पीड़िताा ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया है कि बालूगंज के एक होटल में उसे बेटी की मदद के नाम पर बुलाया गया था। कमरे में दो व्यक्ति मौजूद थे। उसे बताया गया कि दोनों फौजी हैं। जब वो होटल में पहुंची तो उसे तमंचा दिखाकर उसके साथ दोनों ने रेप किया। इसके बाद महिला को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।
गैंगरेप की शिकायत महिला ने थाना रकाबगंज में की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में मामला सही पाया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।