आगरा के आकाश उपाध्याय ने एम्स यूडीसी परीक्षा में पूरे भारत में पाया पहला स्थान

आगरा। शहर की लॉयर्स कॉलोनी के निवासी आकाश उपाध्याय ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा आयोजित अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) भर्ती परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त कर पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है।

Jun 19, 2025 - 19:17
 0
आगरा के आकाश उपाध्याय ने एम्स यूडीसी परीक्षा में पूरे भारत में पाया पहला स्थान
आकाश उपाध्याय।

400 में से 375 अंक, पूरे भारत में टॉप

एम्स द्वारा आयोजित कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (सीआरई) की प्रारंभिक परीक्षा 27 फरवरी 2025 को संपन्न हुई थी। इस परीक्षा में आकाश उपाध्याय ने 400 में से 375 अंक अर्जित कर देशभर के सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया।

देश के किसी भी एम्स में चयन का मौका

एम्स की इस परीक्षा के तहत देश के विभिन्न संस्थानों में यूडीसी पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑल इंडिया टॉपर होने के नाते अब आकाश को देश के किसी भी एम्स में इच्छानुसार पद चुनने का अवसर प्राप्त होगा, क्योंकि सीट आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

आकाश उपाध्याय, लॊयर्स कॊलोनी निवासी विष्णु कुमार उपाध्याय के सुपुत्र हैं और उनकी इस उपलब्धि से लॉयर्स कॉलोनी में खुशी का माहौल है। परिजनों और शिक्षकों ने आकाश की इस सफलता को मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम बताया है।

SP_Singh AURGURU Editor