कांग्रेस नेता पर फायरिंग कर फरार आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने के बाद धर दबोचा गया बदमाश
आगरा। थाना बासौनी पुलिस और सर्विलांस सेल (पूर्वी जोन) की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात एक वांछित अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर शादी समारोह से 28 अक्टूबर को लौट रहे कांग्रेस नेता और उनके भाई पर जानलेवा हमला और फायरिंग करने का आरोप है।

एसीपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मिताइली रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर अवैध पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इस मौके का लाभ उठाते हुए उसका साथी फरार हो गया।
घायल आरोपी की पहचान रामलखन उर्फ गोलू पुत्र कृष्ण मुरारी, निवासी ग्राम उमरैठा थाना बासौनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से उसके पास से एक देशी पिस्टल 32 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 180 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त हीरो पैशन एक्सप्रो बाइक (बिना नंबर प्लेट) बरामद की है। आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, रामलखन थाना बासौनी में दर्ज मुकदमा संख्या 59/2025, धाराएं 109(1)/191(2)/191(3)/190 बीएनएस में वांछित था। सहायक पुलिस आयुक्त, पिनाहट ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी सफलता है। साथ ही फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है।