ADA ने किया 136 आवासीय भूखण्डों का आवंटन, अब 374 प्लॉट्स के लिए पंजीकरण खुला
आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की अटलपुरम टाउनशिप फेस-01, सेक्टर-01 योजना के तहत भूखण्डों का बहुप्रतीक्षित लॉटरी ड्रॉ आज सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलयुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने की। ड्रॉ की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई और इसका सीधा प्रसारण एडीए के यूट्यूब चैनल पर किया गया।
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की अटलपुरम टाउनशिप फेस-01, सेक्टर-01 योजना के तहत भूखण्डों का बहुप्रतीक्षित लॉटरी ड्रॉ आज सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने की। ड्रॉ की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई और इसका सीधा प्रसारण एडीए के यूट्यूब चैनल पर किया गया।
पात्रता और आवंटन
पंजीकरण अवधि (08 अगस्त से 08 सितम्बर 2025) के दौरान कुल 1842 आवेदन प्राप्त हुए। अभिलेख परीक्षण के बाद—
ईडब्ल्यूएस श्रेणी: 98 पात्र आवेदक
एलआईजी श्रेणी: 73 पात्र आवेदक
एचआईजी श्रेणी: 59 पात्र आवेदक
आज की लॉटरी में विभिन्न श्रेणियों के कुल 136 भूखण्ड आवंटित किए गए—
ईडब्ल्यूएस – 62 भूखण्ड
एलआईजी – 66 भूखण्ड
एचआईजी – 8 भूखण्ड
सेक्टर-02 और 03 के लिए पंजीकरण शुरू
कार्यक्रम के दौरान अटलपुरम टाउनशिप फेस-01, सेक्टर-02 और सेक्टर-03 के 374 भूखण्डों के पंजीकरण की शुरुआत भी मंडलायुक्त व्दारा की गई। यह पंजीकरण 29 सितम्बर 2025 से 07 नवम्बर 2025 तक जनहित पोर्टल पर ऑनलाइन संचालित रहेगा।
36 वर्षों बाद नई पहल
आयुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने एडीए द्वारा 36 वर्षों बाद अटलपुरम टाउनशिप विकसित करने की सराहना की और लॉटरी में सफल आवेदकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह योजना आगरा में आधुनिक शहरी विकास का नया आयाम साबित होगी।