आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने की गिरिराज परिक्रमा, दुग्ध अभिषेक कर लिया आशीर्वाद

गोवर्धन (मथुरा)। ब्रज की आस्था के केंद्र गोवर्धन में शनिवार को आध्यात्मिक वातावरण उस समय और अधिक भावपूर्ण हो गया, जब आगरा जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पावन गिरिराज जी की सात कोस की परिक्रमा पूर्ण की। व्यस्त प्रशासनिक दायित्वों के बीच समय निकालकर की गई इस आध्यात्मिक यात्रा ने श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह भर दिया।

Feb 15, 2026 - 20:16
 0
आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने की गिरिराज परिक्रमा, दुग्ध अभिषेक कर लिया आशीर्वाद
श्री गिरिराज जी की परिक्रमा करने के बाद तलहटी में पूजा-अर्चना कर आराध्य का आशीर्वाद लेतीं आगरा की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ।

एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने गिरिराज तलहटी पर विधिवत पूजा-अर्चना कर दुग्ध अभिषेक किया और आराध्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। परिक्रमा मार्ग पर उन्हें ब्रज की परंपरा, गिरिराज महाराज के आध्यात्मिक महत्व और परिक्रमा की मान्यताओं की विस्तृत जानकारी अंशु कौशिक द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि गिरिराज परिक्रमा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि और मानसिक शांति का मार्ग है।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, दीपक अग्रवाल, सजल अग्रवाल, मुकुट बिहारी कौशिक, देवेश सोनी और संदीप सोनी सहित अनेक अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने परिक्रमा के दौरान अनुशासन, श्रद्धा और संयम का उदाहरण प्रस्तुत किया।

एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि गिरिराज जी की परिक्रमा से मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने ब्रजभूमि की आध्यात्मिक परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से जीवन में संतुलन और सेवा-भाव को नई दिशा मिलती है।

SP_Singh AURGURU Editor