नए साल की दस्तक से पहले आगरा अलर्ट मोड में, आईएसबीटी बस अड्डे पर सघन चेकिंग
आगरा। नए साल के जश्न को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए आगरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में आज शाम आईएसबीटी बस अड्डे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायज़ा लिया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चेकिंग के दौरान डॉग स्क्वॉड की टीम भी तैनात रही। यात्रियों के बैग, संदिग्ध सामान और बसों की गहन जांच की गई। साथ ही बस अड्डे पर आने-जाने वाले वाहनों की भी तलाशी ली गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
एसीपी अक्षय महाडिक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नए साल के दौरान भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ट्रांसपोर्ट नगर सहित आसपास के इलाकों में भी पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।
पुलिस की इस मुस्तैदी से यात्रियों और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नए साल के जश्न के दौरान शहर के सभी प्रमुख स्थानों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में इसी तरह सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग जारी रहेगी।