आगरा कॉलेज में एम.एससी. रसायन विज्ञान प्रवेश प्रक्रिया 23 जुलाई को

आगरा। आगरा कॉलेज में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम के निर्देश पर रसायन विज्ञान विभाग द्वारा एम.एससी. (प्रथम वर्ष) सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

Jul 20, 2025 - 19:29
Jul 20, 2025 - 19:30
 0
आगरा कॉलेज में एम.एससी. रसायन विज्ञान प्रवेश प्रक्रिया 23 जुलाई को

विभागाध्यक्ष प्रो. संचिता सिंह ने बताया कि 23 जुलाई 2025 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक सभी चयनित अभ्यर्थियों को विभाग में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को टी.सी., सी.सी., अंकपत्र सहित सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना आवश्यक है।

मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया मेरिट सूची के आधार पर संपन्न की जाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ विभाग में उपस्थित होकर प्रवेश सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि और समय पर मूल प्रमाण पत्रों सहित उपस्थित होकर प्रवेश सुनिश्चित करें। 

SP_Singh AURGURU Editor