आगरा कॉलेज ने जारी की दूसरी मेरिट: बीकॉम, बीए और बी-एससी प्रथम वर्ष में 15 व 17 को काउंसलिंग

आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने बी.कॉम, बी.ए. और बी.एससी (गणित एवं जीवविज्ञान) प्रथम वर्ष (सत्र 2025–26) के लिए द्वितीय मेरिट सूची दिनांक 12 जुलाई 2025 को विधिवत रूप से जारी कर दी है। चयनित छात्रों की काउंसलिंग निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएगी।

Jul 12, 2025 - 18:18
 1
आगरा कॉलेज ने जारी की दूसरी मेरिट: बीकॉम, बीए और बी-एससी प्रथम वर्ष में 15 व 17 को काउंसलिंग

बी.कॉम कट-ऑफ सूची (द्वितीय मेरिट)

ओपन श्रेणी – 56.30 अंक
ईडब्ल्यूएस श्रेणी – 56.20 अंक
ओबीसी श्रेणी – 44.00 अंक
अनुसूचित जाति (SC) – 38.80 अंक

प्रवेश काउंसलिंग तिथियां और स्थल

बी.कॉम पाठ्यक्रम:15 जुलाई 2025 को बी.कॉम विभाग में, प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।

बी.ए. पाठ्यक्रम:15 जुलाई 2025 को जीएसबी हॉल, आगरा कॉलेज में।

बी.एससी (गणित व जीवविज्ञान): 17 जुलाई 2025 को जीएसबी हॉल, आगरा कॉलेज में।

प्राचार्य प्रो. गौतम ने बताया कि मेरिट इंडेक्स की गणना इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों (100%) और विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित वेटेज के आधार पर की गई है।

काउंसलिंग हेतु आवश्यक मूल दस्तावेज

काउंसलिंग के समय छात्र हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), चरित्र प्रमाण पत्र, 425 रुपये की ऑनलाइन फीस की रसीद, दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लेकर आएं। मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक ने जानकारी दी कि सभी चयनित छात्र निर्धारित समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग में भाग लें ताकि प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी हो सके।

SP_Singh AURGURU Editor