अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आगरा कॉलेज की राधिका गोयल ने मारी बाजी, शोध प्रस्तुति में हासिल किया द्वितीय स्थान

आगरा कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग की शोध छात्रा राधिका गोयल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उत्कृष्ट शोध प्रस्तुति देते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। 28 और 29 सितंबर को आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न शिक्षण एवं शोध संस्थानों से आए शोधार्थियों, शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। राधिका ने प्रो. श्याम गोविंद सिंह के निर्देशन में अपने शोध विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया और प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से अपने शोध कार्य, वैज्ञानिक उपयोगिता तथा प्रमुख निष्कर्षों को सामने रखा।

Sep 30, 2026 - 23:58
 0
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आगरा कॉलेज की राधिका गोयल ने मारी बाजी, शोध प्रस्तुति में हासिल किया द्वितीय स्थान
शोध छात्रा राधिका गोयल को सम्मानित करते आगरा कॊलेज के प्रिंसिपल प्रो. सीके गौतम।

सम्मेलन में विभिन्न वैज्ञानिक एवं समसामयिक विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। शोध प्रस्तुति के दौरान राधिका गोयल ने अपने शोध कार्य को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले शोधार्थियों के बीच द्वितीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किया।

राधिका की इस उपलब्धि से आगरा कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता पर आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम, उप प्राचार्य प्रो. पी. बी. झा तथा वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं शोध निर्देशक प्रो. श्याम गोविंद सिंह ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राधिका के उज्ज्वल अकादमिक भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर शोध एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में आगरा कॉलेज की शोध छात्रा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त करना महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों और शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए प्रेरित करती हैं तथा महाविद्यालय की अकादमिक एवं शोध गतिविधियों को नई पहचान प्रदान करती हैं।

SP_Singh AURGURU Editor