आगरा कॉलेज की महिला शतरंज टीम ने मारी बाजी, ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा

आगरा। के.आर. गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, मथुरा में आयोजित अंतर-महाविद्यालयी महिला शतरंज प्रतियोगिता में आगरा कॉलेज की महिला शतरंज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। टीम की अदिति, दिविशा, माही और अनुष्का ने प्रतिभा, अनुशासन, एकाग्रता और उत्कृष्ट खेल-कौशल का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।

Sep 28, 2026 - 21:22
 0
आगरा कॉलेज की महिला शतरंज टीम ने मारी बाजी, ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा
आगरा कॊलेज की विजेता महिला शतरंज टीम ट्रॊफी के साथ।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित रावत ने भी टीम की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि महिला खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और खेल-कौशल का प्रभावी प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय को यह गौरव दिलाया।

टीम की सफलता से शारीरिक शिक्षा विभाग में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विभाग के शिक्षक डॉ. लोकेन्द्र पाल सिंह, रविशंकर सिंह, हेमराज, मनीष शुक्ला और धर्मवीर ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के दौरान टीम मैनेजर नितेश शर्मा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय परिवार ने महिला शतरंज टीम की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

SP_Singh AURGURU Editor