आगरा में युवक ने अपनी पत्नी को पुल से नीचे फेंका, गंभीर घायल, भीड़ ने पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में नशे की हालत में एक युवक द्वारा लड़की को पुल से नीचे फेंकने की घटना हुई। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद पता चला कि जिस युवती को पुल से फेंका गया था, वह पीड़िता का पति था।

Sep 18, 2025 - 11:52
Sep 18, 2025 - 13:05
 0
आगरा में युवक ने अपनी पत्नी को पुल से नीचे फेंका, गंभीर घायल, भीड़ ने पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा के सराय ख्वाजा क्षेत्र में युवक द्वारा एक लड़की को उठाकर पटके जाने की घटना के बाद मौके पर एकत्रित भीड़।

आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के सराय ख्वाजा चौकी इलाके में सोमवार देर रात एक युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि युवक और लड़की के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में आकर युवक ने पहले लड़की को दो बार उठाकर फेंकने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। तीसरी बार उसने लड़की को उठाकर ईदगाह पुल से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

इस पर लड़की जोर-जोर से चीखने लगी तो राहगीरों की भीड़ वहां जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बाद में पुलिस की पूछताछ में पता चला कि जिस युवती को युवक ने पटका था, वह पति-पत्नी थे। चंचल पुत्री राजकुमार अपने पति कुलदीप पुत्र राजा निवासी नगला छऊआ थाना शाहगंज आगरा के साथ अपने मायके से आ रही थी। रास्ते में ईदगाह पुल पर उसके पति कुलदीप ने बाइक रोककर अपनी पत्नी चंचल को पुल से नीचे फेंक दिया, जिससे चंचल को काफी गंभीर चोटें आई हैं। घायल चंचल को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भेजा गया तथा चंचल के परिजनों (पिता राजकुमार निवासी नेहरू कुंज खेरिया मोड़ थाना शाहगंज द्वारा सूचना दी गई।

घायल लड़की को एम्बुलेंस से इमरजेंसी ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

SP_Singh AURGURU Editor